Wednesday, July 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

प्रति किलो 231 000


.डीसी का जनता दरबार कहां: डीसी ऑफिस पपरवटांड़ ,सुबह 10 बजे से . सदर अस्पताल ओपीडी : सुबह 9.00 बजे से अपराह्न के 1.00 बजे तक डॉ रजी अरशद अपराह्न के 1.00 बजे से रात्रि के 9.00 बजे तक डॉ राजेश चंद्रा रात्रि के 9.00 बजे से सुबह के 9.00 बजे तक डॉ रजी अरशद दिन 280 अधिकतम | रात 230 न्यूनतम (रेट प्रति 10 ग्राम में, जीएसटी एक्स्ट्रा) (+470) (+500) तापमान में बदलाव संभव । (+1000) खोरीमहुआ|घोड़थंभा ओपी क्षेत्र अंतर्गत मकडीहा गांव की एक महिला ने घर में घुसकर लूटपाट, दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को आवेदन दिया है।आवेदन के अनुसार, 20 जुलाई की रात हथियारबंद आरोपी चोरी की नीयत से महिला के घर में घुसा। आरोप है कि उसने 1 लाख रुपए नकद और जेवरात लूटकर अपने साथी को सौंप दिए और महिला के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर संबंध बनाने का दबाव भी बनाया गया। बेटे के शोर मचाने पर ग्रामीण जुटे तो आरोपी फरार हो गए। सामाजिक स्तर पर बात न बनने पर 27 जुलाई को पुलिस से शिकायत की गई।ग्रामीणों के अनुसार, आरोपी पूर्व में भी ऐसी घटनाओं में शामिल रहा है, लेकिन लोकलाज के कारण मामले पंचायत स्तर पर ही दबा दिए जाते थे। मकडीहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रदीप यादव ने घटना की पुष्टि की है। वहीं, ओपी प्रभारी धर्मेंद्र अग्रवाल ने कहा कि आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महेशमुंडा |बेंगाबाद-मधुपुर मुख्य मार्ग पर रविवार रात बेंगाबाद बाजार में स्टेट बैंक शाखा के समीप एक अनियंत्रित बाइक पलटकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान ताराजोरी पंचायत के केंदुआटांड़ निवासी शीतल बेसरा के रूप में हुई है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शीतल बेसरा बेंगाबाद से घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह वाहन समेत करीब 30 से 40 फीट तक सड़क पर घिसटता चला गया। इसके बाद बाइक सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराकर रुकी। स्थानीय युवाओं ने उसे एंबुलेंस से बेंगाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया गया। बाइक सवार ने हेलमेट पहन रखा था, जिससे उसकी जान बच गई। गिरिडीह|धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मटरुखा निवासी आकाश कुमार मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार को धनबाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई। मुफ्फसिल थाना के पुलिस अवर निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि मटरुखा का ही सत्यम कुमार मंडल कतरास में बाइक चोरी करते हुए रविवार को रंगे हाथ पकड़ा गया था। उसकी निशानदेही पर धनबाद और मुफ्फसिल पुलिस ने मटरुखा गांव में छापेमारी कर चोरी की दो बाइक बरामद कीं और सह-आरोपी आकाश कुमार मंडल को गिरफ्तार कर लिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles