Wednesday, July 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Shravani Mela 2026 Inauguration | Deoghar Dumma Border Launch Photos

विश्व प्रसिद्ध राजकीय श्रावणी मेला 2026 का औपचारिक शुभारंभ बुधवार को झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित दुम्मा बॉर्डर से किया गया। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मेले की शुरुआत हुई।

.

झारखंड सरकार के पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान कृषि मंत्री दीपिका पांडे सिंह, देवघर विधायक सुरेश पासवान, सरठ विधायक उदय शंकर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया

कार्यक्रम की शुरुआत 11 पंडितों द्वारा किए गए वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजन से हुई। पूजा संपन्न होने के बाद, मंत्री और अन्य अतिथियों ने दुम्मा बॉर्डर पर फीता काटकर श्रद्धालुओं के लिए झारखंड सीमा में प्रवेश का मार्ग खोला। इसके साथ ही श्रावणी मेले में आने वाले लाखों कांवरियों और श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

स्थानीय नागरिकों से मेले के सफल संचालन में सहयोग की अपील

इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि राजकीय श्रावणी मेला राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और स्थानीय नागरिकों से मेले के सफल संचालन में सहयोग की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार और प्रशासन श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles