Wednesday, July 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

लोहरदगा जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत:आक्रोशित ग्रामीणों ने NH-39 किया जाम, न्यायिक जांच का आश्वासन


लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के पंडरा गांव निवासी एक विचाराधीन कैदी की लोहरदगा जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक प्रेम प्रसंग के एक मामले में न्यायिक हिरासत में था। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे 39 (कुडू-रांची मुख्य पथ) को पंडरा चौक के पास जाम कर दिया। दो घंटे की मशक्कत के बाद न्यायिक जांच और दोषियों पर कार्रवाई के आश्वासन पर जाम हटाया गया। मृतक की पहचान पंडरा गांव निवासी जाहिद पवरियां उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। उस पर गांव की एक लड़की ने प्रेम प्रसंग का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया था। कुडू थाना में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जाहिद को गिरफ्तार कर लगभग डेढ़ माह पहले न्यायिक हिरासत में लोहरदगा जेल भेज दिया था। बुधवार सुबह कुडू पुलिस ने जाहिद की मौत की सूचना उसके परिजनों को दी। पुलिस अधिकारी के सामने ही नारेबाजी करने लगे यह खबर मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सूचना देने आए पुलिस अधिकारी के सामने ही नारेबाजी करने लगे। उन्होंने तुरंत नेशनल हाईवे 39 को पंडरा चौक के पास जाम कर दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सड़क जाम की सूचना मिलते ही एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा, सीओ संतोष उरांव, पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रशेखर आजाद और थाना प्रभारी अजीत कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को जाहिद के परिजनों ने उससे मुलाकात की थी और वह पूरी तरह स्वस्थ था। डीसी-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि रात भर में उसकी मौत कैसे हो गई और जेल में उसकी हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग की। नेताओं, पुलिस अधिकारियों और प्रशासन के बीच लंबी बातचीत के बाद ग्रामीणों को आश्वासन दिया गया। उन्हें बताया गया कि मामले की न्यायिक जांच कराई जाएगी, लोहरदगा जेल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम हटा लिया। परिजनों का आरोप है कि मंगलवार को परिजनों ने जेल में मिलकर लौटे थे, तब वह पूरी तरह स्वस्थ था, जिससे मौत पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।इसपर भाई मुजाहिद अली ने हत्या की आशंका जताई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles