Wednesday, July 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कोडरमा में स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन घायल:बेटी की शादी से लौट रहा था परिवार, वाहन का अगला पहिया निकलने से हुआ हादसा


कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर चाराडीह के पास बीती रात एक स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में वाहन में सवार करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी एक विवाह संबंधी कार्यक्रम से लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, कोडरमा थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी फुलिया बिरहोर मंगलवार को अपनी पुत्री के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के साथ स्कॉर्पियो से चतरा गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देर रात वे अपने घर लौट रहे थे। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क डिवाइडर से जा टकराया चाराडीह के पास अचानक उनकी स्कॉर्पियो का अगला पहिया निकल गया। इससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत कोडरमा पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों में 15 वर्षीय सविता बिरहोर (पिता देवेंद्र बिरहोर), 35 वर्षीय देवेंद्र बिरहोर (पिता रामवृक्ष बिरहोर), 20 वर्षीय मुनियता बिरहोरनी (पिता रामवृक्ष बिरहोर), 40 वर्षीय अनिता बिरहोरनी (पति ब्रह्मदेव बिरहोर) और 50 वर्षीय फुलिया बिरहोरनी शामिल हैं। सभी का सदर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles