Wednesday, July 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बालू माफिया के घर रेड में मिले 15 किलो सोना, 5.5 करोड़ नकद

मुकेश तिवारी और संतोष विश्वकर्मा की रिपोर्ट

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में बालू माफिया के ठिकानों पर छापेमारी कर पुलिस ने 15 किलो सोना और 5.5 करोड़ रुपए नकद जब्त किये हैं. बुधवार तड़के मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र के देउचा बस स्टैंड के पास चर्चित पत्थर कारोबारी टुलू मंडल के करीबी और रिश्तेदार मोनिर मंडल के आलीशान घर पर पुलिस ने रेड की. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस कार्रवाई के लिए सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पुलिस को शाबाशी दी है.

मोनिर के घर से बरामद सोना.
मोनिर के घर से बरामद सोना.

रुपए गिनने के लिए मंगानी पड़ी 5 काउंटिंग मशीन

स्थानीय लोगों ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान मोनिर के आवास को चारों ओर से घेर लिया गया था. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था. तलाशी के दौरान आलमारियों से नकदी भरे मिले. 5 काउंटिंग मशीन की मदद से नोटों की गिनती की गयी. 2 प्रिंटर भी मंगाये गये थे. जब्त नकदी और दस्तावेज ले जाने के लिए 2 बड़े लोहे के ट्रंक मंगाने पड़े.

मोनिर मंडल और टुलू मंडल.
मोनिर मंडल और टुलू मंडल.

22 करोड़ रुपए और 20 करोड़ कैश मिलने का दावा

दावा यह भी किया जा रहा है कि छापेमारी में करीब 22 करोड़ रुपए मूल्य का सोना मिला है. 20 करोड़ से अधिक नकदी की भी बात कही जा रही है. हालांकि, पुलिस की ओर से ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गयी है. पुलिस की जांच जारी है. वह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि नकदी और सोना किसका है.

ये भी पढ़ें: बंगाल में ब्लड प्लाज्मा का व्यापार! अंडाल के नर्सिंग होम में स्वास्थ्य विभाग के छापे

अवैध खनन से जुड़ता रहा है टुलू का नाम

पुलिस की यह कार्रवाई टुलू मंडल से जुड़े आर्थिक लेन-देन और अन्य कारोबारी गतिविधियों की जांच के सिलसिले में की गयी है. टुलू मंडल का नाम पहले भी बीरभूम में अवैध पत्थर और बालू कारोबार से जुड़ता रहा है. सरकार बदलने के बाद पुलिस और जांच एजेंसियों ने उनके कई ठिकानों पर छापेमारी की है, जहां से नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हो चुके हैं.

मोनिर मंडल का आलीशान मकान, जहां से पुलिस ने बरामद किये सोने और नकदी.
मोनिर मंडल का आलीशान मकान, जहां से पुलिस ने बरामद किये सोने और नकदी.

ये भी पढ़ें: कोलकाता में 10 लाख रुपए से अधिक की कोकीन जब्त, 3 गिरफ्तार

सरकारी बस चालक था मोनिर उर्फ मिनार मंडल

मोनिर (मिनार) मंडल के बारे में बताया गया है कि वह पहले सरकारी बस चालक थे. बाद में नौकरी छोड़कर टुलू मंडल के कारोबार से जुड़ गये. कथित तौर पर पत्थर सहित अन्य व्यवसायों का प्रबंधन संभालने लगे. कुछ ही वर्षों में उन्होंने अकूत संपत्ति कमायी. आलीशान मकान बनाया. देखते ही देखते उनकी जीवन शैली में अंतर दिखने लगा.

ये भी पढ़ें: कोयला तस्करी मामले में इडी का एक्शन, बंगाल से झारखंड तक 25 से अधिक ठिकानों पर रेड

मुख्यमंत्री ने पुलिस की सराहना की

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने इस कार्रवाई के बीच पुलिस की सराहना की. शुभेंदु ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर मोहम्मद बाजार थाना क्षेत्र के एक परिसर में छापेमारी की गयी. बालू माफिया पर इस कार्रवाई के लिए हमारे कानून प्रवर्तन कर्मियों द्वारा किया गया काम सराहनीय है. इस अभियान के दौरान अवैध रूप से जमा की गयी संपत्ति बरामद हुई है. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है.

मोनिर के घर के बाहर सुरक्षा में तैनात जवान और जब्त की गयी चीजें ले जाने के लिए मंगायी गयी बड़ी पेटी.
मोनिर के घर के बाहर सुरक्षा में तैनात जवान और जब्त की गयी चीजें ले जाने के लिए मंगायी गयी बड़ी पेटी.

अवैध रूप से संपत्ति बनाने वाले बचेंगे नहीं : शुभेंदु

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर किसी के लिए यह स्पष्ट हो जाना चाहिए कि दागदार अतीत वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा. जिसने सार्वजनिक संसाधनों का दोहन और तत्कालीन सत्तारूढ़ राजनीतिक दल के साथ सांठगांठ करके अवैध रूप से संपत्ति बनायी है, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी. उन्होंने अभियान की सफलता के लिए राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), बीरभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और जिला पुलिसकर्मियों की भी सराहना की.

ये भी पढ़ें: कोयला तस्करी के मामले में बंगाल झारखंड और दिल्ली में इडी के छापे

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles