Thursday, July 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रविदास जयंती को ‘समरसता संकल्प अभियान’ के रूप में मनाने का फैसला


कुडू|कुडू में भाजपा कुडू मंडल की बैठक और प्रेस वार्ता में संत रविदास की 650वीं जयंती को ‘समरसता संकल्प अभियान’ के रूप में मनाने का निर्णय बताया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी ने की। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य संत रविदास के समानता, सामाजिक समरसता और मानव सेवा के संदेश को लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि 31 जुलाई 2026 को संत रविदास की जन्मभूमि बनारस (काशी) से पवित्र कलश झारखंड पहुंचेगा। तय कार्यक्रम के अनुसार कलश चंदवा प्रखंड से कुडू मंडल लाया जाएगा। यहां कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की ओर से स्वागत, आरती और पुष्प वर्षा की योजना है। ओम प्रकाश सिंह के अनुसार रांची स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय से प्रत्येक जिले के लिए अलग-अलग कलश आवंटित किए जाएंगे। कलश संबंधित जिले में पहुंचने के बाद उसका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद मंडलों के माध्यम से गांव-गांव तक कलश भ्रमण कराया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles