Thursday, July 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल की टेंडर प्रक्रिया शुरू:294 करोड़ से बनेगा 20,250 वर्गमीटर टर्मिनल, 3 एयरोब्रिज भी होंगे


पूर्णिया एयरपोर्ट पर एक नए टर्मिनल भवन के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने लगभग 294 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से बनने वाले इस टर्मिनल के लिए प्रथम चरण का टेंडर जारी किया है। यह नया टर्मिनल भवन 20,250 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला होगा और इसमें तीन एयरोब्रिज भी शामिल होंगे। इस परियोजना का उद्देश्य सीमांचल क्षेत्र में हवाई यात्रा को आधुनिक और सुगम बनाना है। टेंडर के साथ ही एयरपोर्ट के कायाकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जिससे क्षेत्र की हवाई कनेक्टिविटी में सुधार की उम्मीद है। प्रस्तावित नया टर्मिनल भवन पूरी तरह से वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस होगा। यह नया टर्मिनल लगभग 20,250 वर्गमीटर के विस्तृत क्षेत्र में बनाया जाएगा। एयरपोर्ट की सुरक्षा और परिचालन को सुगम बनाने के लिए इसे दो मंजिला रूप दिया जा रहा है। यात्रियों के लिए डिपार्चर की व्यवस्था ऊपरी मंजिल से की जाएगी।
मॉडर्न और हाईटेक सुविधाएं

एयरपोर्ट निदेशक के अनुसार, नए टर्मिनल के निर्माण से यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। उड़ानों में चढ़ने और उतरने के लिए 3 अत्याधुनिक एयरोब्रिज लगाए जाएंगे। इसके अलावा यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और त्वरित बोर्डिंग के लिए 16 काउंटर होंगे। नया एप्रन तैयार होने के बाद एक साथ 5 विमान खड़े किए जा सकेंगे।
परिसर में मॉडर्न पार्किंग, अत्याधुनिक सुरक्षा तंत्र और यात्रियों के लिए आरामदायक प्रतीक्षालय शामिल होंगे।
पहले फ्लाइट के लिए बंगाल जाना होता था

कुछ साल पहले तक पूर्णिया और आसपास के सीमांचल के लोगों के लिए हवाई यात्रा करना किसी चुनौती से कम नहीं था। लोगों को फ्लाइट पकड़ने के लिए पटना या पश्चिम बंगाल के बागडोगरा जाना पड़ता था। 15 सितंबर 2025 की ऐतिहासिक तारीख ने यहां की सूरत बदल दी। पोर्टा केबिन से शुरू हुआ पूर्णिया एयरपोर्ट का सफर अब एक आधुनिक और अत्याधुनिक एविएशन हब की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
डेढ़ साल में बदल जाएगी संरचना

Aai अधिकारियों का दावा है कि नए टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य लगभग डेढ़ साल में पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि वर्तमान में पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद और अहमदाबाद के लिए नियमित उड़ानें संचालित हो रही हैं, जहां यात्रियों की भारी मांग देखी जा रही है। फिलहाल यहां से रोजाना लगभग 1,000 यात्री सफर कर रहे हैं।

नया टर्मिनल बनते ही पूर्णिया से गुवाहाटी, मुंबई और बेंगलुरु के लिए नई उड़ानें शुरू करने की योजना है। इसके अतिरिक्त, भविष्य में अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए भी एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है।
एयरपोर्ट तक आने-जाने वाले यात्रियों के लिए परिवहन व्यवस्था को बेहद सुगम बनाया गया है। यात्रियों के लिए विशेष ‘पिंक बस’ सेवा चलाई जा रही है, जो यात्रियों को एयरपोर्ट से आरएन साव चौक स्थित बस स्टैंड तक पहुंचाती है। यात्रियों की मांग पर यह बस खुश्कीबाग स्थित पूर्णिया जंक्शन तक भी जाती है

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles