Thursday, July 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव: मतदान करने पहुंचे वोटरों की 15 तस्वीरें:मतदान के लिए बूथों पर लंबी कतारें, वोटरों में दिखा उत्साह; दो जगहों पर बीजेपी-जनसुराज कार्यकर्ता भिड़े


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की बांकीपुर सीट पर वोटिंग जारी है। मतदान के लिए बूथों पर वोटरों की कतार लगी है। पोलिंग बूछों पर सुरक्षा के लिए जवान भी तैनात हैं। सुबह से बांकीपुर की युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और फर्स्ट टाइम वोटर अपने घरों से निकलकर मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं और अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री सी.पी. ठाकुर और नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने बिहार राज्य पुस्तकालय प्राधिकार, डाकबंगला मतदान केंद्र पर मतदान किया। जदयू विधायक श्याम रजक ने फुलवारी शरीफ और मंत्री रामकृपाल यादव ने जीसस मैरी कॉन्वेंट स्कूल में वोट डाला। किदवईपुरी में बीजेपी-जनसुराज के समर्थकों में पुलिस के सामने धक्का-मुक्की हुई। जनसुराज कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा के पूर्व प्रत्याशी बंटी बूथ पर दबंगई कर रहे हैं। लोगों को वोट डालने से रोक रहे हैं। PNT कॉलोनी में PK के समर्थकों ने हंगामा किया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बूथ के अंदर कुछ लोग वोटर्स से भाजपा के पक्ष में वोट करने को कह रहे हैं। पुलिस से मांग किया कि उन्हें गिरफ्तार करे। अब देखिए बांकीपुर उपचुनाव में मतदान की 15 तस्वीरें… मतदान केंद्र पहुंचने वाले वोटरों की 5 तस्वीरें… मतदान करने पहुंचे नेताओं की 5 तस्वीर…
मतदान के दौरान विवाद की 5 तस्वीरें…

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles