Thursday, July 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

32,388 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ

32,388 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ

BPSC Teacher Recruitment : बांका जिले के प्रसिद्ध मंदार में विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना करने पहुंचे बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षक नियुक्ति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को लेकर सरकार की योजनाओं का खुलासा किया. पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गयी है.

32,388 पदों पर होगी चौथे चरण की नियुक्ति

शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले दो वर्षों से शिक्षक नियुक्ति की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में देरी को लेकर चिंतित थे. कई विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या अधिक थी, जबकि कई स्कूलों में शिक्षकों की कमी थी. इस समस्या को दूर करने के लिए विद्यालयों का युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) किया गया.

उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों से रिक्त पदों की जानकारी लेने के बाद करीब 32,388 पदों पर नियुक्ति की अधियाचना तैयार कर बीपीएससी को भेज दी गयी है. आरक्षण रोस्टर और भर्ती का पूरा शेड्यूल भी तैयार किया जा चुका है. अब नियुक्ति प्रक्रिया का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है.

अभ्यर्थियों से परीक्षा की तैयारी में जुटने की अपील

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षक अभ्यर्थियों से पूरी मेहनत और लगन के साथ परीक्षा की तैयारी करने की अपील की. उन्होंने कहा कि सरकार समय पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने की दिशा में आगे बढ़ रही है, जिससे राज्य के विद्यालयों में शिक्षकों की उपलब्धता बेहतर होगी.

बिहार में ही मिलेगी कोटा जैसी तैयारी की सुविधा

शिक्षा मंत्री ने राज्य में शुरू होने वाली इवनिंग क्लास और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर सरकार की महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अब बिहार के छात्रों को जेईई, नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोटा या मुंबई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

सरकार राज्य के छात्रों को उच्चस्तरीय स्टडी मैटेरियल, विशेषज्ञ शिक्षकों की लाइव क्लास और 24 घंटे उपलब्ध डिजिटल प्लेटफॉर्म की सुविधा उपलब्ध कराएगी. इसके लिए एक विशेष ऐप भी तैयार किया गया है.

551 आदर्श विद्यालयों के बाद खुलेंगे 142 नए स्कूल

शिक्षा मंत्री ने बताया कि वर्तमान में राज्य में 551 आदर्श विद्यालय संचालित हो रहे हैं. जल्द ही 142 नए आदर्श विद्यालय शुरू किए जाएंगे. इन विद्यालयों में जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन दिया जाएगा.

उन्होंने विश्वास जताया कि इन योजनाओं से बिहार के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे और निजी कोचिंग संस्थानों पर उनकी निर्भरता कम होगी. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles