गुमला में लापता युवक का शव मिला:पत्नी से विवाद के बाद घर से निकला, गमछे से पेड़ में लटकी थी बॉडी

Date:


गुमला जिले के गुरदरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चोटागंपाठ जंगल में 30 वर्षीय युवक का शव जामुन के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान चोटागंपाठ निवासी फूलदेव असुर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक वह पिछले तीन दिनों से लापता था। गुरुवार को उसकी पत्नी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसके बाद वह घर से निकल गया। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिवार के लोग लगातार उसकी खोजबीन में जुटे थे, वहीं गांव के लोग भी उसे ढूंढने में मदद कर रहे थे। मवेशी चराने गए ग्रामीणों की पड़ी नजर शनिवार दोपहर जंगल में मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने जामुन के पेड़ से गमछे के सहारे लटका शव देखा। पास जाकर पहचान करने पर पता चला कि वह फूलदेव असुर है। ग्रामीणों ने तुरंत गांव में सूचना दी और परिजनों को बुलाया। इसके बाद गुरदरी थाना को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लिया। सहायक उपनिरीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने घटनास्थल पर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। प्रारंभिक जांच में पुलिस आत्महत्या की आशंका जता रही है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। तीन साल पहले हुआ था प्रेम विवाह मृतक की सास रमिया असुर ने बताया कि फूलदेव घाघरा में रहकर ड्रिल मशीन चलाने का काम करता था। तीन वर्ष पहले उसने उनकी बेटी बुधनी असुर से प्रेम विवाह किया था। दोनों का डेढ़ साल का एक बेटा है। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Two held in Nagpur after HSC Chemistry paper surfaces on WhatsApp before exam

Two individuals have been arrested by the Nagpur Police...

Explosions kill police officer and injure 25 in western Ukraine

Twenty-five people were injured by explosions overnight in what...

घर में आग लग जाए तो सबसे पहले करें ये काम

घर में आग लग जाए तो सबसे पहले करें...
Join Us WhatsApp