Thursday, July 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

SO ने सहरसा रेलवे फाटक, एप्रोच रोड का निरीक्षण किया:निर्माण कार्य की सराहना की, फाटक शिफ्ट करने पर चर्चा


पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीएओ) नॉर्थ कंस्ट्रक्शन शैलेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को सहरसा का दौरा किया। उन्होंने बंगाली बाजार स्थित रेलवे फाटक संख्या-31 और बंगाली बाजार से थाना चौक को जोड़ने वाली नवनिर्मित एप्रोच रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान रेलवे के निर्माण, अभियंत्रण और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उनके साथ मौजूद थे। सीएओ ने रेलवे फाटक संख्या-31 की वर्तमान स्थिति का गहनता से जायजा लिया। उन्होंने यार्ड रीमॉडलिंग परियोजना और यातायात व्यवस्था को देखते हुए फाटक को आगे स्थानांतरित करने के प्रस्ताव पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे तकनीकी पहलुओं का परीक्षण कर जल्द कार्ययोजना तैयार करें, जिससे भविष्य में आवागमन सुरक्षित और सुगम हो सके। इसके बाद शैलेंद्र प्रसाद ने बंगाली बाजार से थाना चौक तक निर्मित एप्रोच रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने सड़क निर्माण की गुणवत्ता, चौड़ाई और उपयोगिता का अवलोकन करते हुए कार्य की सराहना की। उन्होंने बताया कि यह एप्रोच रोड स्थानीय निवासियों और रेलवे यात्रियों दोनों के लिए लाभदायक होगी, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा। अधिकारियों ने सीएओ को यार्ड रीमॉडलिंग परियोजना के तहत चल रहे अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति से भी अवगत कराया। शैलेंद्र प्रसाद ने परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर जोर दिया। इस अवसर पर रेलवे के अभियंत्रण, निर्माण और परिचालन विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles