Friday, July 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

मोतिहारी सेंट्रल जेल में डीएम ने लगाया 'बंदी दरबार':'सदाचार वाटिका' का उद्घाटन, पेंटिंग सेक्शन और 'रेडियो दोस्ती' का निरीक्षण


मोतिहारी के जिलाधिकारी सौरभ सुमन यादव ने गुरुवार को केंद्रीय कारा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कारा परिसर में विकसित ‘सदाचार वाटिका’ का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य बंदियों में सकारात्मक सोच, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना है। उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में ‘बंदी दरबार’ का आयोजन हुआ। इसमें कारा में बंद कैदियों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखीं। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित निपटारे के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। बंदियों के पुनर्वास और मानसिक विकास जरूरी निरीक्षण के दौरान डीएम ने कारा पुस्तकालय, पेंटिंग सेक्शन, ‘रेडियो दोस्ती’ और कारा अस्पताल जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का भी जायजा लिया। उन्होंने बंदियों के पुनर्वास और मानसिक विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। साथ ही, कारा प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का अवलोकन कर सुधारात्मक सुझाव भी दिए। कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने कारा परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि हरियाली और स्वच्छ वातावरण स्वास्थ्य के साथ-साथ सकारात्मक सोच को भी बढ़ावा देता है। परिसर की स्वच्छता और अनुशासन की सराहना जिलाधिकारी ने कारा परिसर की स्वच्छता, अनुशासन और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कारा प्रशासन के कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर कारा अधीक्षक विजय कुमार अरोड़ा, उपाधीक्षक-सह-अधीक्षक (उत्क्रमित) संजय कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी नंदकिशोर कुमार सहित कारा और जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles