Friday, July 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में युवक की हत्या, परिजनों का हंगामा:रिफ्यूजी कॉलोनी चौक पर सड़क जाम, गिरफ्तारी की मांग


सहरसा के रिफ्यूजी कॉलोनी चौक पर एक युवक की हत्या के विरोध में परिजनों ने हंगामा किया और सड़क जाम कर दी। वे हत्या के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। मृतक की पहचान बरियाही पंचायत के वार्ड नंबर 14 निवासी राम लखन कामत के रूप में हुई है, जिसे सोनू नाम से भी जाना जाता था। वह अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। सोनू के बड़े भाई बंटी ने बताया कि सोनू गाय चराने के लिए घर से एक किलोमीटर दूर गया था, जहां कहरा गांव के नाथ बाबा के पोखर के समीप एक बोरे में उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए सहरसा के रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी अनिल पोद्दार और उनके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर हत्यारों के साथ मिलीभगत का भी आरोप लगाया है। परिजनों ने रिफ्यूजी कॉलोनी चौक पर करीब एक घंटे तक सड़क जाम कर हत्या से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की मांग की। सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि यह हत्या जमीन विवाद का परिणाम प्रतीत होती है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है। एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लैब) की टीम घटना स्थल की बारीकी से जांच कर रही है। 6 कट्ठा जमीन को लेकर था विवाद मृतक सोनू के भाई बंटी ने आरोप लगाया कि करीब 6 कट्ठा जमीन को लेकर सहरसा के रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी अनिल पोद्दार और अर्जुन पोद्दार के साथ कई वर्षों से विवाद चल रहा था। उनके अनुसार, बुधवार दोपहर वे लोग खेत की जुताई करने गए थे, तभी विपक्षी पक्ष ने उन्हें रोकते हुए कथित तौर पर सोनू की हत्या करने की धमकी दी थी। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया था बंटी ने बताया कि उस समय जमीन विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया था। लेकिन आरोप है कि गुरुवार को विपक्षी पक्ष के लोगों ने सोनू के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसके बाद उसे बोरे में बंद कर नाथ बाबा के पास फेंक दिया। बाद में सोनू का शव बरामद हुआ। घर पर ईंट-पत्थर फेंककर विरोध प्रदर्शन किया सोनू की मौत की खबर फैलते ही परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। गुस्साए लोगों ने रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित अनिल पोद्दार के घर पर ईंट-पत्थर फेंककर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद करीब एक घंटे तक सड़क जाम रहने से यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया और जाम हटवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles