बांका में सकल हिंदू समाज सम्मेलन:रूबी कुमारी व गौरव कृष्ण शास्त्री ने किया उद्घाटन, सनातन और एकता पर जोर, बड़ी संख्या में लोग जुटे

Date:


बांका जिले के रजौन प्रखंड कार्यालय मैदान में रविवार को सकल हिंदू समाज एवं हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख रूबी कुमारी, पूर्व धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष एवं कथावाचक गौरव कृष्ण चंद्र शास्त्री तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ दक्षिण बिहार के सह प्रांत कार्यवाह बालमुकुंद गुप्त ने दीप प्रज्वलित कर किया। उपस्थित लोगों ने ‘हर हर महादेव’, ‘जय श्री राम’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष के साथ सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सर्व हिंदू समाज को सनातन संस्कृति, सनातन धर्म और सामाजिक एकता के प्रति जागरूक करना था। इसका लक्ष्य हिंदू जागरण की दिशा में नई ऊर्जा और चेतना का संचार करना भी था। कार्यक्रम का मंच संचालन ओंकार भारती ने किया, और अतिथियों तथा सहभागियों का अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया गया। सनातन भारत की आत्मा
मुख्य वक्ता कथावाचक गौरव कृष्ण चंद्र शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू समाज की वास्तविक शक्ति उसकी एकता और सांस्कृतिक परंपराओं में निहित है। उन्होंने सनातन को केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि भारत की आत्मा बताया। शास्त्री ने वर्तमान समय में जाति, वर्ग और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित होने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एक संगठित हिंदू समाज ही भारत की सांस्कृतिक पहचान और राष्ट्रीय सुरक्षा का सशक्त आधार बन सकता है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं के कारण सनातन धर्म आज जीवंत है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक परिवार के सदस्य उपस्थित थे
अन्य वक्ताओं ने भी सम्मेलन के माध्यम से समाज में नई ऊर्जा और चेतना के संचार पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में, सभी उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता बनाए रखने और संगठित रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजन समिति के अध्यक्ष देवनंदन श्रीवास्तव, सचिव प्रदीप कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष चंदन कुमार और राष्ट्रीय स्वयंसेवक परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंगाल में SIR के लिए 250 न्यायिक अधिकारी तैनात, 50 लाख वोटरों के दस्तावेजों का होना है सत्यापन

मुख्य बातेंप्रत्येक विधानसभा के लिए एक न्यायिक अधिकारी नियुक्तबहुत...

Priya Pidaparty- A Phenomenal Talent on Smule from A.P.

Introduction A big thanks to many peers whose enthusiastic help...
Join Us WhatsApp