Friday, July 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में अवैध सीमेंट भंडारण मामले की जांच तेज:13 टन से अधिक सीमेंट, 1 ट्रैक्टर-डल्ला पकड़ा; लैब टेस्ट काे भेजे जाएंगे नमूने


किशनगंज में अवैध सीमेंट भंडारण मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सदर थाना क्षेत्र के समदा गांव में 22 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान विभिन्न कंपनियों के 13 टन से अधिक सीमेंट, एक ट्रैक्टर-डल्ला और सीमेंट भरने के उपकरण बरामद किए गए थे। अब पुलिस बरामद सीमेंट के नमूनों को प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। पुलिस को आशंका है कि इस मामले में सीमेंट की गुणवत्ता और प्रामाणिकता से जुड़ी अनियमितताएं सामने आ सकती हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित सीमेंट कंपनियों को नोटिस भेजकर बरामद सीमेंट की सत्यता और गुणवत्ता की जांच करने को कहा गया है। इसी कड़ी में शुक्रवार को विभिन्न सीमेंट कंपनियों के अधिकारी टाउन थाना पहुंचे और पुलिस के साथ बरामद सीमेंट के नमूनों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लैब टेस्ट के लिए आवश्यक प्रक्रिया भी शुरू की। वित्तीय लेनदेन और कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की जांच के लिए जीएसटी विभाग को भी सूचना दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सीमेंट का भंडारण और कारोबार वैध था या नहीं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी की नजरें अब लैब जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे मामले के कई अहम पहलुओं से पर्दा उठ सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles