Friday, July 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

4 अगस्त को ककरघट्टी यार्ड में FOB पर गर्डर लॉन्चिंग:4 घंटे का रहेगा मेगा ब्लॉक, जयनगर-समस्तीपुर रूट पर 2 घंटे की देरी से चलेंगी ट्रेनें


समस्तीपुर मंडल के ककरघट्टी यार्ड में 4 अगस्त को फुट ओवरब्रिज पर गर्डर लॉन्चिंग की जाएगी। गर्डर लॉचिंग को देखते हुए रेलवे 4 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण जयनगर-समस्तीपुर रूट पर कई ट्रेनें विलंब से चलेंगी, जिससे यात्रियों को परेशानी होगी। रेलवे के मीडिया प्रभारी आरके सिंह की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार 4 अगस्त को दिन के 11:20 बजे से 15:15 बजे तक (03 घंटे 55 मिनट) ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। यानी इस अवधि में इस रूट से ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। उन्होंने कहा कि ब्लॉक यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया जा रहा है। इन कार्य के पूर्ण होने के बाद प्लेटफॉर्मों के बीच आवागमन अधिक सुरक्षित एवं सुगम होगी, भीड़भाड़ में कमी आएगी, परिचालन क्षमता बढ़ेगी, ट्रेनों के समयपालन में सुधार होगा व भविष्य में अधिक ट्रेनों के संचालन का मार्ग भी प्रशस्त होगा। उन्होंने कहा कि रेलवे मंडल के ककरघट्टी यार्ड की लाइन संख्या 01, 02, 03 एवं 04 पर फुट ओवर ब्रिज गर्डर लॉन्चिंग किया जाना है। यह ब्लॉक ट्रेन संख्या 13212 के गुजरने के बाद प्रभावी होगा। दो घंटा विलंब से चलेगी ट्रेन मेगा ब्लॉक के कारण 13225 जयनगर–आरा एक्सप्रेस जयनगर से 120 मिनट विलंब से खुलेगी।
13226 आरा–जयनगर एक्सप्रेस भी आरा से 120 मिनट विलंब विलंब से खुलेगी।
63377 लहेरियासराय– सहरसा मेमू पैसेंजर को लहेरियासराय से 90 मिनट विलंब खेला जाएगा।
15553 भागलपुर–जयनगर एक्सप्रेस को समस्तीपुर जंक्शन–दरभंगा जंक्शन के मध्य 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
11062 जयनगर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस को जयनगर–तारसराय रेलखंड के मध्य 50 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। मेगा ब्लॉक के बाद सभी ट्रेनें अपनी निर्धारित समय पर चलेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles