Friday, July 31, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

सहरसा में 21 वर्षीय छात्रा फंदे पर लटकी, मौत:परिवार के सदस्य घर से बाहर गए हुए थे, पड़ोसी बोले- 'एक लड़के से था अफेयर'


सहरसा के सदर थाना क्षेत्र स्थित कोसी कॉलोनी के वार्ड नंबर 17 में एक 21 वर्षीय युवती ने अपने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूजा बीए पार्ट वन की छात्रा थी मृतका की पहचान कोसी कॉलोनी निवासी रतन मुखिया की पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है। पूजा बीए पार्ट वन की छात्रा थी और चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उनके पिता सिंचाई विभाग में क्लर्क हैं और इसी वजह से परिवार जल संसाधन विभाग के सहरसा स्थित सरकारी क्वार्टर में रहता है। उनका पैतृक गांव पतरघट थाना क्षेत्र में है। दामाद-बेटा को लेने स्टेशन गया था परिवार पड़ोसियों ने बताया कि घटना के वक्त पूजा घर में अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य सहरसा स्टेशन गए हुए थे, क्योंकि उनके दामाद और बेटा दिल्ली से वापस लौटे थे। इसी दौरान पूजा ने घर में बांस से दुपट्टे का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। प्रेम प्रसंग के चलते उठाया कदम हालांकि, परिवार के सदस्य इस घटना को लेकर कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार, पूजा सहरसा के एक लड़के से प्रेम करती थी और इसी प्रेम प्रसंग के चलते उसने यह कदम उठाया है। थानाध्यक्ष बोले-मामले की जांच जारी सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने आत्महत्या का मामला सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आ सकेंगे।उन्होंने कहा कि पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles