Saturday, August 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किशनगंज में सरकारी अनाज की चोरी का आरोप:मुख्य सड़क पर गाड़ियों को रोककर बोरे से निकाला जा रहा राशन


किशनगंज जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत भेजे जा रहे सरकारी अनाज की कथित चोरी का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठाकुरगंज-किशनगंज मुख्य सड़क पर टेंगरमारी स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास और अन्य कई स्थानों पर अनाज ले जा रहे ट्रकों और ट्रैक्टरों को रोककर बोरों से अनाज निकाला जा रहा है। आरोप है कि सरकारी गोदाम से अनाज निकलने के बाद पिपलाचौक, गाछपाड़ा चौक, टावर चौक, सालकी चौक और बेलवा चौक जैसे स्थानों पर वाहनों को बीच रास्ते में रोका जाता है। बोरों से कुछ मात्रा में अनाज निकाल लेते हैं चोर स्थानीय लोगों के अनुसार, इस काम में शामिल लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर विभिन्न चौक-चौराहों पर पहले से मौजूद रहते हैं और सरकारी अनाज से लदे वाहन आते ही उन्हें रोककर बोरों से कुछ मात्रा में अनाज निकाल लेते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि प्रत्येक वाहन से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में अनाज निकाला जाए, तो कुल मिलाकर बड़ी मात्रा में सरकारी राशन की हेराफेरी हो सकती है। इससे लाभुकों तक पहुंचने वाले अनाज की मात्रा प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। कड़ी कार्रवाई करने की मांग की हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। इस मामले को लेकर प्रशासन या आपूर्ति विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की जांच कराने, संबंधित मार्गों पर निगरानी बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। यदि ये आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह सार्वजनिक वितरण प्रणाली की पारदर्शिता और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा कर सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles