Saturday, August 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जहानाबाद का 40वां स्थापना दिवस मनाया गया:विकास यात्रा की उपलब्धियों को याद किया, जिला प्रशासन का सांस्कृतिक कार्यक्रम


जहानाबाद जिले का 40वां स्थापना दिवस शनिवार को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिन की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें स्थानीय कलाकारों और विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह को संबोधित करते हुए जिला पदाधिकारी श्रीमती छिरिङ वाई भुटिया ने कहा कि जहानाबाद आज निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। सकारात्मक उपलब्धियों के कारण नई पहचान बना रहा जिला उन्होंने बताया कि जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए कई विकास योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्यरत है। जिला पदाधिकारी ने इस बात पर भी जोर दिया कि एक समय जहानाबाद की पहचान उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र के रूप में होती थी। हालांकि, अब यह जिला अपनी सकारात्मक उपलब्धियों के कारण एक नई पहचान बना रहा है। विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र में जिले के विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर उल्लेखनीय सफलता हासिल कर जहानाबाद का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया उन्होंने कहा कि शिक्षा, कौशल विकास और युवाओं की प्रतिभा के कारण जिले की नई छवि पूरे बिहार में स्थापित हो रही है। श्रीमती भुटिया ने यह भी बताया कि जहानाबाद के कई उद्योगपति और उद्यमी रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर उद्योगों और व्यवसायों के विस्तार से युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल रहे हैं, जिससे जिले की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, विद्यार्थियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों की उपस्थिति रही। स्थापना दिवस के मौके पर सभी ने जहानाबाद के गौरवशाली इतिहास, विकास यात्रा और भविष्य की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए इसे और अधिक विकसित एवं समृद्ध बनाने का संकल्प लिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles