![]()
समस्तीपुर में निगम कर्मियों का हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। हड़ताल का असर अब शहर में दिखने लगा है। कई जगहों पर कूड़े का ढ़ेर लग गया है। जिससे उस रास्ते से गुजरने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है। बिहार लोकल बॉडीज एम्पलाइज फेडरेशन और बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ नगर निगम (ऐक्टू) संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने शहर में जुलूस निकाला। नगर निगम कार्यालय पर सफाई कर्मियों का जुटान हुआ। जहां से अपने-अपने हाथों में झंडा बैनर के अलावा झाड़ू और सफाई से जुड़ा हुआ सामान लेकर नारेबाजी करते हुए निकले। महिला कर्मियों की भी संख्या अच्छी खासी थी। स्टेशन रोड मारवाड़ी बाजार, गोला रोड का भ्रमण करते हुए वापस निगम कार्यालय पहुंचे। जहां पर एक सभा का आयोजन किया गया। ‘घर चलाना मुश्किल हो रहा’ यूनियन के अध्यक्ष जीवछ पासवान ने कहा कि राज्यस्तरीय मांग को लेकर पूरे बिहार में नगर निगम के कर्मी हड़ताल पर हैं हड़ताल का आज तीसरा दिन है। सफाई कार्य पूरी तरह से बंद है। शहर में सफाई व्यवस्था चरमराने लगी है। कर्मियों में भारी नाराजगी है। इतने कम पैसे में घर चलाना मुश्किल हो रहा है। धरना-प्रदर्शन में शामिल लोग मौके पर महासंघ के महामंत्री मो. प्रवेज आलम, अध्यक्ष जीवछ पासवान, श्रमिक नेता उपेन्द्र राय, बिहार राज्य अनुरक्षक संघ जिला अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार कुशवाहा, बिनोद मल्लिक, बिक्रम कुमार, अरुण कुमार, पवन राउत, राजन कुमार राम, सूरज राम, भोला राम, रोहित कुमार, राजा कुमार, राम आनंद कुमार, इंद्रदेव राम, रोहित कुमार, मनोज मल्लिक, देवंती देवी, गुड़िया देवी, उषा देवी, भारती देवी, जगवतीय देवी, प्रमिला देवी, मीना देवी, संगीता देवी, रीना देवी, निरूपा देवी, पूनम देवी मौजूद रहीं।

