Saturday, August 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नालंदा में फायरिंग-पथराव के बाद 11 पर FIR, 4 गिरफ्तार:आषाढ़ी पूजा को लेकर हुआ था बवाल, मितमा गांव में भारी पुलिस बल तैनात


नालन्दा के सिलाव थाना क्षेत्र के मितमा गांव में शुक्रवार को हुए हिंसक झड़प, पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने 11 नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जिसमें शनिवार को 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। तीन दिन पुराने विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फायरिंग जानकारी के अनुसार, तीन दिन पुराने विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया था। विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चले। इस दौरान अंधाधुंध फायरिंग भी की गई। फायरिंग की इस घटना में एक युवक को गोली छूकर निकल गई, जिससे वह घायल गया। घायल युवक का इलाज पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है ग्रामीण की शिकायत के आधार पर 4 लोग गिरफ्तार सिलाव थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मितमा मुशहरी निवासी गोपाल मांझी के आवेदन के आधार पर यह केस दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मितमा गांव के ही नीलेश कुमार, ओम कुमार, गौरव कुमार और रहुई के रहने वाले आदित्य कुमार के रूप में हुई है। गांव में भारी संख्या में पुलिस तैनात शुक्रवार के हिंसक बवाल के बाद शनिवार को गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। पुलिस गांव के सभी गतिविधियों पर नजर बनाई हुई है, जिसको लेकर पुलिस कैंप कर रही है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी इस संबंध में डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि गांव में स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है और फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles