Sunday, August 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:घर से काम करने निकला था, परिजन ने खुदकुशी की कही बात; पत्नी पहले ही छोड़कर चली गई थी


आरा में पेड़ से लटका एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से आसपास की इलाके में लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। परिजन की ओर से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। मृतक की पहचान अनाइठ मोहल्ला वार्ड नंबर 44 निवासी बासरोपन पासवान के पुत्र गुड्डू पासवान(42) के तौर पर हुई है। पेशे से मजदूर था। घटना नवादा थाना क्षेत्र की है।
रस्सी बांधकर पेड़ से लटक गया परिजन सुजीत कुमार ने बताया कि उसके घर के सभी लोग अपने-अपने काम पर गए हुए थे। वो भी काम करने निकला था। इसी बीच बहरो-पियनिया मार्ग स्थित नहर किनारे गले में रस्सी बांधकर पेड़ से लटक गया। जिससे उसकी मौत हो गई। जब उधर से गुजर रहे मोहल्ले के लड़कों ने उसे पेड़ से लटका देखा, तो उसने इसकी सूचना परिजन को दी। सूचना मिलते ही घर के लोग मौके पर पहुंचे।
छानबीन में जुटी पुलिस मृतक के परिजन सुजीत कुमार ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है। साथ ही उसने बताया कि फांसी क्यों लगाई। यह किसी को नहीं मालूम। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। घर में मचा कोहराम गुड्डू पासवान अपने छह भाई-बहन में सबसे बड़ा था। उसकी शादी काफी समय पहले हुई थी। लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। परिवार में मां किरण देवी, बहन करीना, बसंती, रेखा, चंदा और भाई विश्वकर्मा पासवान है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। उसकी मां किरण देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles