Sunday, August 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

विक्रमशिला सेतु से युवती ने की आत्महत्या की कोशिश:गंगा में कूदने जा रही थी, बोली- पिता की मौत का जिम्मेदार मुझे परिवार मानता है


भागलपुर में रविवार को विक्रमशिला सेतु पर 25 साल की युवती ने सुसाइड की कोशिश की। वो पुल से गंगा में कूदने जा रही जा रही थी। इसी दौरान मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। जिसके बाद उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की। युवती की पहचान नेहा खातून (25) के रूप में हुई है। वह भागलपुर जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम टोला, गोपालपुर सैदपुर की निवासी है। नेहा के पिता मोहम्मद शमशेर का कुछ दिन पहले बीमारी के कारण निधन हो गया था। नेहा ने पुलिस को बताया कि पिता की मौत के बाद परिवार के सदस्य मुझे ही जिम्मेदार ठहरा रहे थे। तानों से परेशान हो गई थी युवती नेहा ने कहा कि परिवार वाले कहते थे कि मेरी शादी न होने और इससे जुड़े तनाव के कारण ही पिता की मौत हुई। इस मानसिक दबाव और ताने से परेशान होकर मैंने आत्महत्या का कदम उठाने का फैसला किया। पुल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने समय रहते स्थिति को भांप लिया। प्रतिनियुक्त पदाधिकारी नवनीश कुमार, नवीन दास, एएसआई विद्यानंद तिवारी ने नेहा को पुल से कूदने से पहले ही सुरक्षित पकड़ लिया। घटना के बाद युवती को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के तहत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और युवती के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles