![]()
दरभंगा में “मिथिला हमर स्वाभिमान–स्वर्ग सुन्नर हमर मिथिला अभियान” के प्रथम चरण के तहत रविवार को पोलो मैदान स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय भूख हड़ताल सह धरना आयोजित किया गया। समाज सुधारक सुजीत कुमार चौधरी के नेतृत्व मेंआंदोलन में जिले भर से पहुंचे लोगों ने आवारा पशुओं की समस्या समेत जनहित के विभिन्न मुद्दों पर जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए समाजसेवियों, किसानों, छात्रों, महिलाओं, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों सहित सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया। धरना के दौरान वक्ताओं ने शहर और जिले में घूम रहे आवारा गाय, बछड़ों और अन्य पशुओं को तत्काल गौशाला, गौचर भूमि या अन्य सुरक्षित आश्रय स्थल में रखने की मांग की। साथ ही पशु-पक्षियों के प्रति क्रूरता और तस्करी पर रोक लगाने और उनके संरक्षण की व्यवस्था करने पर जोर दिया गया। शहर में स्वच्छता व्यवस्था में सुधार की भी मांग शहर में स्वच्छता व्यवस्था में सुधार, जलजमाव की स्थायी समस्या का समाधान, सड़कों से अतिक्रमण हटाने, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने तथा सड़क जाम की समस्या के स्थायी समाधान की मांग भी उठाई गई।
धरना में सड़क, नदी, पोखर और गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने, आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित न्यायिक प्रक्रिया करने की मांग भी की गई।
ये लोग रहे मौजूद कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. उदय शंकर मिश्रा ने की, जबकि संचालन चौधरी हेमचंद्र राय ने किया। धरना में बाजितपुर पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र दास, बेनीपुर के कृष्णानंद झा, बेला दुर्गा मंदिर के राजकुमार ठाकुर, पंडासराय के चंद्र महतो, जया झा, प्रवीण, बबीता देवी, आदित्य, सूरज, आयुष, सुमित, रंजन पासवान, विकास पासवान, सतिंद्र मंडल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में सुजीत कुमार चौधरी ने मिथिला के नागरिकों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों, युवाओं, महिलाओं, किसानों, व्यापारियों, छात्र-छात्राओं और जनप्रतिनिधियों से जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर आगे भी अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

