Monday, August 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवादा में युवक की करंट से मौत:शौच के लिए घर से बाहर निकला था, विधायक ने जताई नाराजगी


नवादा जिले के रजौली प्रखंड के बिजवन गांव के काशीचक मोहल्ले में बिजली का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिजवन काशीचक निवासी सुधीर राजवंशी के 28 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि संतोष रात में शौच के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान वह बिजली के खंभे के पास करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे रजौली अस्पताल ले गए, जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य संतोष अपने पीछे तीन छोटे बच्चों और आठ महीने की गर्भवती पत्नी को छोड़ गया है। उसकी बड़ी बेटी आठ वर्ष, दूसरी बेटी छह वर्ष और बेटा तीन वर्ष का है। परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य होने के कारण परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही रजौली विधायक विमल राजवंशी रात में ही अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने विधायक को बताया कि गांव में घरों के ऊपर से एलटी तार बेहद जर्जर हालत में लटके हुए हैं। इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हर संभव सरकारी मदद और मुआवजा दिलवाने का आश्वासन विधायक ने इस लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताई और बिजली विभाग को क्षेत्र के सभी जर्जर तारों की तत्काल मरम्मत और बदलाव कराने का निर्देश दिया, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी मदद और मुआवजा दिलवाने का आश्वासन भी दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और मामले की जांच की जा रही है। गांव वालों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के कारण आए दिन लोगों की जान जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles