Monday, August 3, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो में ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार:बिक्री से मिले 8,450 नकद और दो पुड़िया बरामद, पुलिस ने आरोपी को घेरकर पकड़ा


बोकारो के माराफारी थाना पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक ब्राउन शुगर तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो पुड़िया ब्राउन शुगर और बिक्री से प्राप्त 8,450 रुपए नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में माराफारी थाना कांड संख्या 71/2026 दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ए)/22(ए) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान माराफारी थाना क्षेत्र के दुमरो गांव निवासी 50 वर्षीय गनी अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) पवन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपनी जेब में ब्राउन शुगर की 18 पुड़िया लेकर शहर के विभिन्न इलाकों में बेचने निकला है। सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने आरोपी को घेरकर पकड़ा, जिसके बाद उसकी जेब से दो पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुई। एक पुड़िया की कीमत करीब 600 रुपए पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह कुल 20 पुड़िया में से 18 पुड़िया पहले ही बेच चुका था। एक पुड़िया की कीमत करीब 600 रुपए बताई गई है। शेष बिक्री से प्राप्त 8,450 रुपए नकद उसकी दूसरी जेब से बरामद किए गए। डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को ब्राउन शुगर की आपूर्ति कहां से होती थी और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles