Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अरवल पुलिस होली को लेकर अलर्ट:35 लीटर शराब जब्त, वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा


अरवल पुलिस ने होली पर्व से पहले अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिले के पारसी और सदर थाना क्षेत्रों से कुल 35 लीटर देसी शराब जब्त की गई। यह कार्रवाई एसपी नवजोत सिमी के निर्देश पर की जा रही है। पारसी थाने की पुलिस ने सोन दियारा क्षेत्र में छापेमारी कर 20 लीटर देसी शराब बरामद की। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। वहीं, सदर थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 15 लीटर देसी शराब जब्त की। इस दौरान शराब कारोबारी मौके से भागने में सफल रहा। अरवल थाना प्रभारी दरबारी चौधरी ने बताया कि रविवार देर शाम से वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस नशे के खिलाफ तत्परता से अभियान चला रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles