Bengal Chunav 2026: बुद्धदेव भट्टाचार्य की जयंती पर चुनाव अभियान का आगाज करेगी माकपा, बोले मोहम्मद सलीम

Date:

Bengal Chunav 2026: बुद्धदेव भट्टाचार्य की जयंती पर चुनाव अभियान का आगाज करेगी माकपा, बोले मोहम्मद सलीम

Bengal Chunav 2026: बंगाल चुनाव 2026 के लिए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) भी जल्द अपना चुनाव अभियान शुरू करने वाली है. माकपा के राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने रविवार को यह जानकारी दी. मौलाली स्थित एसएन बनर्जी रोड के स्मृति भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि वाममोर्चा के सहयोगी दलों के साथ चुनाव पर बैठक हो चुकी है.

1 मार्च से शुरू होगा माकपा का चुनाव अभियान

उन्होंने बताया कि माकपा 1 मार्च 2026 को पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के जन्मदिन पर राज्यव्यापी चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी. मो सलीम ने कहा कि पार्टी की राज्य कमेटी विभिन्न जिलों का दौरा कर रही है. महिला, छात्र और युवा संगठनों को मजबूत किया जा रहा है.

मो सलीम का दावा- महिला सदस्यों की संख्या बढ़ेगी

माकपा के राज्य सचिव ने दावा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिला सदस्यों की संख्या बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि विधानसभा और बूथ स्तर पर सूचनाएं एकत्रित की जा रही हैं और दस्तावेजों के आधार पर हर सीट के लिए रणनीति तैयार की जायेगी.

माकपा खरीद-फरोख्त की राजनीति नहीं करती

पार्टी के युवा नेता प्रतीक-उर-रहमान के माकपा छोड़कर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने पर सलीम ने कहा कि माकपा खरीद-फरोख्त की राजनीति नहीं करती. युवाओं को पार्टी में उचित स्थान देती है. उन्होंने आरोप लगाया कि तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी अपनी पार्टी को संभाल नहीं पा रहे हैं. ऐसा करेंगे, तो वे अपने युवा नेताओं को अवसर कैसे देंगे?

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Bengal Chunav 2026: महिला संगठन को किया जा रहा मजबूत

मोहम्मद सलीम ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले महिला संगठन को और मजबूत किया जायेगा. उनका आरोप है कि राज्य में महिलाओं के लिए पर्याप्त आधारभूत संरचना नहीं है और सार्वजनिक परिवहन की स्थिति खराब है. उन्होंने कहा कि यदि केरल में छात्राओं को मुफ्त परिवहन सुविधा दी जा सकती है, तो पश्चिम बंगाल में क्यों नहीं.

महिलाओं और युवाओं को सुरक्षा नहीं दे पा रही राज्य सरकार

उन्होंने राज्य सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री के दो करोड़ रोजगार देने के दावे को गलत बताया. सलीम ने कहा कि बड़ी संख्या में बेरोजगार युवाश्री और युवा साथी योजनाओं के लिए पंक्तिबद्ध हो रहे हैं.

लक्खी भंडार योचना की सलीम ने की आलोचना

राज्य सरकार की लक्खी भंडार योजना की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि सीमित आर्थिक सहायता देकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि यदि माकपा सत्ता में आती है, तो भ्रष्टाचार पर नियंत्रण किया जायेगा. लड़कियों और महिलाओं के विकास के लिए ठोस आर्थिक सहायता दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें

जमानत के बाद पहली बार बेहला पश्चिम पहुंचे TMC के निलंबित नेता पार्थ चटर्जी

बंगाल में एसआईआर के मुद्दे पर महुआ मोईत्रा ने फिर चुनाव आयोग पर बोला हमला

बंगाल चुनाव 2026: दीवाल पर भाजपा का चुनाव प्रचार शुरू, सुकांत मजूमदार ने की पेंटिंग

विधानसभा चुनाव 2026 से पहले बंगाल और तमिलनाडु से 8 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार

The post Bengal Chunav 2026: बुद्धदेव भट्टाचार्य की जयंती पर चुनाव अभियान का आगाज करेगी माकपा, बोले मोहम्मद सलीम appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई

भास्कर न्यूज|डुमरी डुमरी प्रखंड क्षेत्र के सिरसी ता नाले...

नगर भवन में रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता की गई आयोजित

गुमला|नगरपालिका (आम) निर्वाचन को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान को...
Join Us WhatsApp