![]()
मुंगेर मंडल कारा में बंद एक विचाराधीन कैदी संजय कुमार साव (43) की मंगलवार को सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह असरगंज थाना क्षेत्र के कमरांय गांव का निवासी था। संजय को पड़ोसियों के साथ जमीन विवाद में मारपीट के आरोप में 22 जून से जेल में बंद किया गया था। मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, संजय कुमार साव एचआईवी संक्रमित था और नियमित रूप से दवा ले रहा था। सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था उनका दावा है कि जेल जाने के बाद उसे समय पर आवश्यक दवाएं नहीं मिलीं, जिसके कारण उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। परिजनों ने बताया कि यदि जेल में नियमित इलाज और दवा मिलती तो उसकी जान बचाई जा सकती थी। सोमवार को संजय की हालत गंभीर होने पर जेल प्रशासन ने उसे इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई – परिजन चिकित्सकों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संजय की मौत की खबर मिलते ही उसकी पत्नी, बेटे, बेटी सहित अन्य परिजन सदर अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने फिर दोहराया कि जेल प्रशासन ने उसकी बीमारी की गंभीरता को समय रहते नहीं समझा और नियमित दवा तथा बेहतर चिकित्सा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई, जिससे यह दुखद स्थिति उत्पन्न हुई।


