Wednesday, August 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

किसी निराश चेहरे पर मुस्कान लौटाना ही सबसे बड़ा नवाचार

आज के समय में नवाचार की चर्चा प्रायः नई तकनीकों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक आविष्कारों तक सीमित होकर रह गई है। लेकिन समाज को ऐसे नवाचारों की भी आवश्यकता है, जो लोगों के जीवन में आशा, सम्मान और आत्मविश्वास का संचार करें। किसी निराश व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लौटाना, उसके जीवन में उम्मीद जगाना, उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा देना भी किसी बड़े आविष्कार से कम नहीं है। इसी मानवीय सोच को सामने रखते हुए राजकीयकृत उत्क्रमित उच्च विद्यालय, सेवई के प्रधानाध्यापक एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट् रीय स्तर पर सम्मानित शिक्षक अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि यदि जीवन में कोई एक नवाचार चुनना हो, तो वह किसी निराश व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लौटाने का होना चाहिए। उनका मानना है कि वास्तविक नवाचार वही है। वह सीधे लोगों के जीवन को बेहतर बनाए। वह समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाए। उन्होंने कहा कि वर्षों से वे शिक्षा और समाज के क्षेत्र में ऐसे प्रयासों से जुड़े हैं। इनका उद्देश्य केवल योजनाएं चलाना नहीं है। इसका उद्देश्य लोगों के भीतर आत्मविश्वास और नई उम्मीद जगाना है। उनके अनुसार क्षेत्र के अनेक लोग व्यक्तिगत, पारिवारिक, शैक्षिक और सामाजिक समस्याओं को लेकर मार्गदर्शन के लिए आते हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles