Thursday, August 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया में कुआड़ी थानेदार राजू कुमार सस्पेंड:सर्विस कोड उल्लंघन पर SP ने की कार्रवाई


अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कुआड़ी थाना के थानाध्यक्ष राजू कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई अनुशासनहीनता और सर्विस कोड के गंभीर उल्लंघन के आरोपों की जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद की गई। इस फैसले से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष राजू कुमार के खिलाफ सर्विस कोड के विपरीत आचरण करने की शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद मामले की गहन जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने पर एसपी जितेंद्र कुमार ने उन्हें तत्काल निलंबित करने का आदेश जारी किया। पुलिस लाइन में योगदान देने का निर्देश दिया एसपी ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता या पद के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी ने यह भी बताया कि सर्विस कोड का पालन करना प्रत्येक पुलिसकर्मी का नैतिक और कानूनी दायित्व है, और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी। निलंबन अवधि के दौरान थानाध्यक्ष राजू कुमार को पुलिस लाइन में योगदान देने का निर्देश दिया गया है। जवाबदेही भी बढ़ेगी साथ ही, कुआड़ी थाना में जल्द ही नए थानाध्यक्ष की तैनाती की जाएगी, ताकि क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था पर कोई प्रतिकूल असर न पड़े। एसपी की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन कायम रखने की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। अधिकारियों का मानना है कि इस कदम से विभागीय नियमों का पालन सुनिश्चित होने के साथ-साथ जवाबदेही भी बढ़ेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles