![]()
किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र के मझिया सतभिट्ठा वार्ड संख्या 34 में मंगलवार शाम को रोड और जमीन के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच भीषण मारपीट हो गई। इस घटना में एक पक्ष के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मझिया सतभिट्ठा वार्ड संख्या 34 निवासी मोहम्मद हसिउद्दीन अपनी जमीन पर घर का निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के फरीद आलम ने उन्हें काम करने से रोक दिया। फरीद आलम का आरोप है कि मोहम्मद हसिउद्दीन उनकी जमीन पर घर बना रहे हैं। मापी के आधार पर कर रहे थे निर्माण वहीं, मोहम्मद हसिउद्दीन का कहना है कि जमीन के सभी दस्तावेज उनके नाम पर हैं और वे मापी के आधार पर ही निर्माण कार्य कर रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो धीरे-धीरे गाली-गलौज में बदल गई और फिर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में मोहम्मद हसिउद्दीन बुरी तरह घायल हो गए, जिनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घायल पक्ष में रफीक आलम, तबरेज आलम, तमन्ना बेगम, तारिक अनवर, हबीब राजा और साइन बेगम भी शामिल हैं, जिन्हें चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष के आरोपितों में मोहम्मद फरीद आलम, जमीर आलम, ओसित, मौजिद, हीरो, फजिरो, रुबीना और पिंकी शामिल हैं। घायल पक्ष ने बताया कि सदर अस्पताल में इलाज के बाद वे फरीद आलम और उनके परिवार के विरुद्ध किशनगंज टाउन थाना में आवेदन दर्ज कराएंगे। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है।

