Wednesday, August 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bihar D.El.Ed Entrance Exam 2026 Result Released

समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने आज बुधवार को डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया।

.

परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना एप्लीकेशन आईडी और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

2.23 लाख अभ्यर्थियों ने दी थी परीक्षा

समिति के अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बताया कि D.El.Ed संयुक्त प्रवेश परीक्षा में कुल 2,23,835 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। इनमें से 1,65,609 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।

इस तरह परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 73.99% रहा। यह परीक्षा 8 जून से 22 जून 2026 तक ऑनलाइन CBT (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) के माध्यम से आयोजित की गई थी।

इतने अंकों पर हुए पास

समिति के अनुसार, सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 30 प्रतिशत अंक लाना जरूरी था। परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे और इसे हल करने के लिए ढाई घंटे का समय दिया गया था।

D.P.Ed का रिजल्ट भी जारी

समिति ने D.P.Ed प्रशिक्षण सत्र 2025-27 प्रथम वर्ष और 2024-26 द्वितीय वर्ष का परिणाम भी जारी किया है। प्रथम वर्ष में 48 में से 36 अभ्यर्थी (75%) और द्वितीय वर्ष में 101 में से 96 अभ्यर्थी (95.05%) सफल हुए। दोनों वर्षों को मिलाकर 149 में से 132 अभ्यर्थी सफल रहे और कुल सफलता प्रतिशत 88.59% रहा।

जो अभ्यर्थी अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 10 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रति विषय 200 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles