Thursday, August 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में पुलिस-अपराधी में मुठभेड़:पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, अरेस्ट किया गया


पलामू में पुलिस और एक कुख्यात अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई है। यह घटना मेदिनीनगर शहर और सदर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती बजराहा इलाके में हुई। जहां पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए अपराधी सुमित चंद्रवंशी के पैर में गोली मारी। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान सुमित के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे तुरंत इलाज के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, पुलिस सुमित को घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए लेकर गई थी। इसी दौरान उसने मौका पाकर एक पुलिसकर्मी का पिस्टल छीन लिया और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। दो राउंड फायरिंग से मचा हड़कंप घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, सुमित चंद्रवंशी ने पिस्टल छीनने के बाद दो राउंड फायरिंग की। इसके बाद उसने फरार होने की कोशिश की। हालांकि, पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत जवाबी फायरिंग की। इस कार्रवाई में एक गोली उसके दाहिने पैर में जा लगी। जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजेश यादव और सदर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी। नौ दिन पहले हुई गोलीबारी का था मुख्य आरोपी पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि सुमित चंद्रवंशी एक माह पहले ही जेल से बाहर आया था और बाहर आते ही फिर से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया था। 29 जुलाई की रात कोयल नदी किनारे हुई गोलीबारी की घटना में वह मुख्य आरोपी था, जिसमें दो युवकों को गोली लगी थी। जबकि कई अन्य लोग बाल-बाल बच गए थे। इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार को उसे गिरफ्तार किया गया था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य आपराधिक कड़ियों का पता लगाने में जुटी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles