Thursday, August 6, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

अररिया में कृषि उद्यमी ट्रेनिंग शुरू:35 प्रतिभागी लेंगे हिस्सा, सेल्फ इंडिपेंडेंट बनने की तैयारी


एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) अररिया में गुरुवार को 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संस्थान के निदेशक किशोर कुमार यादव ने इसका उद्घाटन किया। यादव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाकर युवा एवं महिलाएं स्वरोजगार के बेहतर अवसर विकसित कर सकते हैं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से कार्यक्रम का पूरा लाभ उठाने और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। दोनों प्रकार के सत्र आयोजित किए जाएंगे उद्घाटन सत्र में संस्थान के संकाय सदस्य शशांक शेखर, राममोहन झा, सहायक ऋषु कुमार और दीनदयाल कुमार भी उपस्थित थे। सभी अधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कृषि आधारित स्वरोजगार, आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि व्यवसाय प्रबंधन, उद्यमिता विकास तथा कृषि क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा, प्रशिक्षण में व्यावहारिक और सैद्धांतिक दोनों प्रकार के सत्र आयोजित किए जाएंगे। बेहतर आय अर्जित की जा सकती संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान समय में कृषि केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं है। इसमें मूल्य संवर्धन, प्रसंस्करण, विपणन और कृषि आधारित लघु उद्योगों के माध्यम से बेहतर आय अर्जित की जा सकती है। इसी उद्देश्य से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 35 प्रतिभागी शामिल हुए हैं, जिनमें 30 महिलाएं और 5 पुरुष हैं। महिलाओं की बड़ी भागीदारी को कार्यक्रम की एक विशेष उपलब्धि माना जा रहा है। संस्थान को उम्मीद है कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रतिभागी अपने-अपने क्षेत्रों में कृषि आधारित उद्यम स्थापित कर न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करेंगे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles