Saturday, August 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में पुलिस-अपराधी के बीच मुठभेड़:प्रिंस खान गैंग के संदिग्ध अंकित के पैर में लगी गोली, हथियार बरामदगी को गई थी पुलिस


हजारीबाग पुलिस ने 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर हाईवा वाहनों पर हुई गोलीबारी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। बड़कागांव थाना कांड संख्या 133/26 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने प्रिंस खान गिरोह के संदिग्ध सदस्य अंकित कुमार पांडेय को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान अंकित के पैर में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। अंकित, पिपराडीह निवासी अरुण कुमार पांडेय का बेटा है। जिसे पहले पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन में टेलीग्राम ऐप पर गैंगस्टर प्रिंस खान और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ चैट मिलने से पुलिस को अहम सुराग मिले। तस्वीरों में देखें हाफ एनकाउंटर…. बरामदगी के दौरान हमला, जवाबी फायरिंग में आरोपी घायल पुलिस के अनुसार, जब टीम अंकित की निशानदेही पर हथियार और दूसरी चीजें बरामद करने के लिए गैस प्लांट पहुंची, तभी उसने एक जवान को धक्का देकर बरामद पिस्तौल से पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें अंकित के पैर में गोली लग गई। उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। घटनास्थल से एक देसी पिस्तौल, 7.62 एमएम का एक खोखा, एक मिस फायर गोली, एक जिंदा कारतूस, एक देसी बम और चार हस्तलिखित धमकी भरे पर्चे बरामद किए गए हैं। हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रांसपोर्टिंग वाहनों पर फायरिंग करने वाले प्रिंस खान गिरोह से जुड़े सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने मुठभेड़ में आरोपी के घायल होने की भी पुष्टि की। 25 जुलाई की रात फायरिंग की बात कबूली पुलिस पूछताछ में अंकित ने 25 जुलाई की रात 13 माइल ट्रांसपोर्ट रोड पर अपने साथियों के साथ मिलकर गोलीबारी करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि पूरी घटना को प्रिंस खान गिरोह के नाम पर अंजाम दिया गया था, ताकि इलाके में दहशत फैलाई जा सके। घटना के दौरान धमकी भरे पर्चे भी छोड़े गए थे। आरोपी ने यह भी खुलासा किया कि घटना में इस्तेमाल हथियार और बम पिपराडीह गांव के पास स्थित एक बंद पड़े गैस प्लांट में छिपाए गए हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस टीम तत्काल बरामदगी के लिए मौके पर पहुंची।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles