Saturday, August 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

9800 टन कूड़ा उठाया, फिर भी दिख रहा कचरा:निगम ने 400 से अधिक गाड़ियां उतारी, सफाई व्यवस्था सामान्य होने में लगेंगे और तीन दिन


पटना नगर निगम समेत बिहार के सभी नगर निकायों में आठ दिनों की हड़ताल के बाद शुक्रवार को सभी सफाईकर्मी काम पर लौट आए हैं। राजधानी में सफाई व्यवस्था बहाल करने की कवायद तेज कर दी गई है। नगर निगम ने दावा किया कि राजधानी से करीब 9,800 टन कचरे का उठाव किया गया। इसके लिए 400 से अधिक कचरा उठाने वाले वाहनों को सड़क पर उतारा गया। इसके बावजूद शहर में कई इलाकों में कचरा दिख रहा है और अधिकांश घरों तक डोर टू डोर कचरा उठाव की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। निगम का कहना है कि पहले मुख्य सड़कों और प्रमुख कचरा प्वाइंटों से कचरा हटाया जा रहा है। इसके बाद गलियों और मोहल्लों में सफाई अभियान तेज किया जाएगा। राजधानी में कचरा उठाने का काम जारी, देखिए तस्वीरें… बारिश से बढ़ा कचरे का वजन, एक-दो गलियों में ही भर जा रहे वाहन सफाईकर्मियों के मुताबिक, कई इलाकों में स्थिति ऐसी है कि घरों से कचरा उठाव के लिए एक से दो गलियों में ही जाने पर गाड़ी भर जा रहा। इसके बाद भी कुछ जगहों पर कचरा बच जा रहा है, जिसे अगले चक्कर में उठाया जा रहा है। बारिश के कारण कचरे में पानी भर जाने से उसका वजन बढ़ गया है, जिससे वाहनों में कम मात्रा में कचरा आ रहा है। पटना के किस अंचल में कितना कचरा उठाया 1. नूतन राजधानी अंचल- यहां बंदर बगीचा, चिरैयाटांड़ पुल के नीचे और डाकबंग्ला क्षेत्र में एकत्रित कचरे का उठाव कराया गया। अभियान के दौरान लगभग 3600 टन कचरे का निष्पादन किया गया। 2. पाटलिपुत्र अंचल- यहां अशोक राजपथ, गांधी मैदान एवं कुर्जी क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर लगभग 1800 टन कचरे का उठाव किया गया। 3. अजीमाबाद अंचल- यहां अशोक राजपथ, निशका कॉलोनी, नूरानी बाग पार्क रोड, चांद कॉलोनी, शेरशाह पथ, भद्र घाट रोड, दुर्गा चरण लेन, बड़ी पटन देवी रोड, पंचवटी कॉलोनी, बेलवरगंज, नवाब बहादुर रोड, कागजी बेगम कॉलोनी, गुलजारबाग स्टेशन रोड तथा बिजली कार्यालय के समीप विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 1100 टन कचरे का उठाव किया गया। 4. कंकड़बाग अंचल- यहां ओल्ड बाइपास रोड, शालीमार स्वीट्स, मेदांता, बस स्टैंड रोड, 90 फीट रोड, हनुमान नगर, काली मंदिर रोड, विजय नगर, कांटी फैक्ट्री रोड, भूतनाथ रोड एवं गांधी नगर रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाकर लगभग 3000 टन कचरे का उठाव किया गया। 5. बांकीपुर अंचल- यहां अशोक राजपथ, बारी पथ, ठाकुरबाड़ी रोड, चूड़ी मार्केट, नाला रोड, महुआ टोली रोड, गोविंद मित्रा रोड, लोहानीपुर मेन रोड, मैला टंकी रोड, आर्य कुमार रोड, खजांची रोड एवं बाजार समिति रोड से कचरा हटाया गया। घरों, प्रतिष्ठानों एवं सड़क किनारे से लगभग 332 टन कचरे का उठाव किया गया। 6. पटना सिटी अंचल- यहां अशोक राजपथ, बटाऊं कुआं, चौक शिकारपुर, आरा मिल, गुरु गोविंद सिंह लिंक पथ, पटना साहिब स्टेशन एवं मोर्चा रोड सहित विभिन्न स्थानों पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लगभग 50 टन कचरे का उठाव किया गया। राज्य सरकार द्वारा एक कमेटी गठन किया जाएगा गुरुवार को नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा के साथ वार्ता के बाद कर्मचारी संगठनों ने हड़ताल वापस लेने की घोषणा की थी। सफाईकर्मियों की मांगों पर राज्य सरकार ने सैद्धांतिक सहमति दी है। विभाग के सचिव अनिमेष कुमार पराशर की अध्यक्षता में राज्य सरकार द्वारा एक कमेटी गठन किया जाएगा, जो मांगों पर विचार कर एक माह के भीतर मंत्री को रिपोर्ट देगी। कमेटी में नगर आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी और अन्य सदस्यों के अतिरिक्त संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि को भी शामिल किया जाएगा। सफाईकर्मियों की प्रमुख मांगों पर बनी सहमति

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles