Saturday, August 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पानी में करंट था, अंदाजा नहीं था:जमशेदपुर LBSM कॉलेज में परीक्षा देने पहुंची छात्रा झटके से गिरी, हालत गंभीर


जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित एलबीएसएम कॉलेज में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। मेजर पॉलिटिकल साइंस की परीक्षा देने पहुंची छात्रा रायगुनी बोयपाई करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। छात्रा सुंदरनगर के नानदूप की रहने वाली है। जानकारी के अनुसार, शनिवार को हुई बारिश के कारण कॉलेज परिसर में कई जगह पानी जमा था। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए निर्धारित गेट बंद होने के कारण छात्रा दूसरे रास्ते से जा रही थी। इसी दौरान पानी से गुजरते वक्त अचानक उसे तेज बिजली का झटका लगा और वह जमीन पर गिर पड़ी। मौके पर मौजूद छात्रों और अन्य लोगों ने तुरंत उसे संभाला और इलाज की व्यवस्था की। पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं घायल छात्रा रायगुनी ने बताया कि उसे पहले भी कॉलेज परिसर में करंट लगने की घटनाओं की जानकारी थी, लेकिन जिस स्थान से वह गुजर रही थी, वहां बिजली प्रवाहित होने का उसे कोई अंदाजा नहीं था। पानी में करंट उतरने की इस घटना ने कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। छात्रों का कहना है कि बारिश के दौरान परिसर में जलजमाव आम बात है, जिससे हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग घटना के बाद कॉलेज के छात्रों और छात्र नेताओं में भारी आक्रोश है। उनका आरोप है कि इससे पहले भी एक छात्रा करंट की चपेट में आ चुकी है, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने जलजमाव और विद्युत व्यवस्था को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई। छात्र नेताओं ने पूरे परिसर की विद्युत व्यवस्था की तत्काल जांच कराने, खुले या क्षतिग्रस्त तारों को ठीक करने और जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि परीक्षा देने आने वाले छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी है, और इस तरह की लापरवाही भविष्य में और बड़े हादसों को जन्म दे सकती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles