
Har Ghar Tiranga Rally Kolkata: पश्चिम बंगाल पहली बार केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान में शामिल होने जा रहा है. इस सिलसिले में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Chief Minister Suvendu Adhikari) ने 10 अगस्त को कोलकाता में एक भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ (Tiranga Yatra) आयोजित करने का ऐलान किया है. धर्मतला में नेताजी प्रतिमा से शुरू होने वाली इस रैली में लगभग 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इसके चलते मध्य कोलकाता में बड़े पैमाने पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे. यानी ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी. कई प्रमुख सड़कें बंद भी रहेंगी.
मैदान और मध्य कोलकाता की इन सड़कों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां
कोलकाता ट्रैफिक पुलिस (Kolkata Traffic Police) की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान मैदान क्षेत्र (Maidan Area) की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों को बंद रखा जायेगा या उनके रूट में बदलाव किया जायेगा. प्रभावित मार्गों की लिस्ट इस प्रकार है.
- किंग्सवे (Kingsway)
- आरआर एवेन्यू (RR Avenue)
- पलासी गेट रोड (Plassey Gate Road)
- मेयो रोड (Mayo Road)
- जवाहरलाल नेहरू रोड (Jawaharlal Nehru Road)
- कैथेड्रल रोड (Cathedral Road)
- क्वींसवे (Queensway)
- रेड रोड (Red Road)
- खिदिरपुर रोड (Khidirpur Road)
- लवर्स लेन (Lovers Lane)
- कैसुरीना एवेन्यू (Casuarina Avenue)
पुलिस ने यह भी कहा है कि भीड़ और स्थिति के आधार पर आसपास की अन्य सड़कों पर भी ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: कोलकाता को ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, शुभेंदु अधिकारी सरकार बनायेगी रिंग रोड, फ्लाईओवर और स्काईवॉक
इन सड़कों पर मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध
रैली को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख एंट्री पॉइंट्स और कोर रूट्स पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही 10 अगस्त को प्रतिबंधित रहेगी. किन सड़कों पर नहीं चलेंगे भारी वाहन, उसकी पूरी लिस्ट यहां देखें.
- विद्यासागर सेतु (द्वितीय हुगली ब्रिज)
- एजेसी बोस रोड (लेनिन सारणी/मौलाली क्रॉसिंग से हेस्टिंग्स तक)
- सेंट जॉर्जेस गेट रोड
- स्ट्रैंड रोड (राजा वुडमंट स्ट्रीट तक)
- सीआर एवेन्यू (दक्षिण की ओर)
- जवाहरलाल नेहरू रोड
- एसपी मुखर्जी रोड (रासबिहारी एवेन्यू से एक्साइड क्रॉसिंग तक)
ये भी पढ़ें: सेना के सम्मान में बसमतिया में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा
इन जरूरी सेवाओं को मिलेगी छूट
- एलपीजी सिलेंडर
- सीएनजी
- पेट्रोल
- डीजल
- मेडिकल ऑक्सीजन
- सब्जियां
- दवाएं
- फल
- मछली
- दूध
दफ्तर जाने वालों के लिए पुलिस की सलाह
रैली का आयोजन सप्ताह के पहले कार्यदिवस (सोमवार) को हो रहा है. इसलिए कोलकाता पुलिस ने काम पर निकलने वाले आम यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों को सलाह दी है कि वे अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें. संभावित जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.
The post 10 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ रैली : कोलकाता में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, बंद रहेंगी प्रमुख सड़कें appeared first on Prabhat Khabar.
