Opposition To Target Govt On Law & Order

Date:

पटना58 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
फाइल तस्वीर। - Dainik Bhaskar

फाइल तस्वीर।

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 15वें दिन विपक्ष एक बार फिर सरकार को घेरेगा। खासकर लॉ एंड ऑर्डर के सवाल पर सरकार बजट सत्र में हर दिन घिर रही है।

सोमवार को विधानसभा में प्रश्न काल के अलावा देवेश कांत सिंह, मंजीक कुमार और अन्य 5 विधायकों से प्राप्त ध्यानाकर्षण सूचना और उस पर कृषि विभाग का जवाब होगा।

प्रमोद कुमार, सचीन्द्र प्रसाद सिंह और अन्य.विधायकों से प्राप्त ध्यानाकर्षण सूचना पर योजना एवं विकास विभाग का जवाब होगा।

उपेन्द्र प्रसाद, विनय कुमार चौधरी और अन्य 8 विधायकों से प्राप्त ध्यानाकर्षण सूचना और उस पर स्वास्थ्य विभाग का जवाब होगा।

महेश्वर हजारी, सचीनिद्र प्रसाद सिंह और अन्य आठ विधायकों से प्राप्त ध्यानाकर्षण सूचना और उस पर उद्योग विभाग की ओर से जवाब होगा।

बिहार विनोयिग विधेयक 2026 का रखा जाएगा प्रस्ताव

वहीं, सेकंड हाफ में बिहार विनोयिग विधेयक 2026 को वित्त विभाग के प्रभारी मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव रखेंगे। इसे स्वीकृत कराया जाएगा।

विधान परिषद में सरकारी आश्वासन समिति के अध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्र नारायण यादव 28 वां प्रतिवेदन रखेंगे। ध्यानाकर्षण के तहत नवादा जिला के जयप्रकाश नारायण आश्रम को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित कराने के सबंध में एमएलसी अशोक कुमार ध्यान आकृष्ण करेंगे।

वहीं, डॉ. कुमुद वर्मा गया जी के विष्णुपद मंदिर से बोधगया तक फल्गु नदी के किनारे मरीन ड्राइव की तर्ज पर सड़क निर्माण के संबंध में सरकार का ध्यान आकृष्ट करेंगे।

समीर कुमार सहित 3 अन्य एमएलसी जहानाबाद के दरघा-यमुना संगम क्षेत्र अंतर्गत गौरक्षणी से ठाकुरबाड़ी के बीच क्षतिग्रस्त पुल के पुनर्निर्माण को लेकर ध्यान आकृष्ट करेंगे।

विधान परिषद की द्वितीय पाली में गृह, कृषि, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा रोजगार एवं कौशल विकास और सूचना प्रावैधिकी के बजट पर वाद-विवाद होगा।

खबरें और भी हैं…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Samastipur Mumbai Holi Special Train 2026

होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे...

Nifty surges 200 points, Sensex up 671 points; Here’s what’s fueling the market

Synopsis :- Indian markets surged, with Nifty up 200...

Sunil Gavaskar tears into India after Super 8 collapse: ‘Simply throwing the bat’ | Cricket News

South Africa's Marco Jansen celebrates with teammates the...
Join Us WhatsApp