Sunday, August 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

ट्रैक्टर शोरूप के कर्मचारी से 3 लाख रुपए की लूट:आजमनगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने रोका, बंदूक दिखाकर लूटा


कटिहार के आजमनगर प्रखंड क्षेत्र में दिनदहाड़े मेसी ट्रैक्टर शोरूम के एक कर्मचारी से हथियार के बल पर लगभग तीन लाख रुपए लूट लिए गए। घटना की सूचना मिलते ही आजमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम लगभग 5 बजे हुई। मेसी शोरूम के कर्मचारी गणेश राय मनिहारी के बलदियागाछी से ट्रैक्टर की किस्त के रूप में वसूली गई राशि लेकर आजमनगर होते हुए सालमारी लौट रहे थे। उनके साथ धबोल गांव निवासी मोहम्मद समद भी बाइक पर थे। धबोल पहुंचने पर मोहम्मद समद बाइक से उतर गए, जिसके बाद गणेश राय अकेले आगे बढ़े। शिशाबाड़ी और चांदपुर बैरिया के बीच बांध पर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। गणेश राय के अनुसार, बदमाशों ने उन्हें रोकते ही हथियार निकालकर डिक्की खोलने को कहा और गोली मारने की धमकी दी। डर के कारण उन्होंने बाइक की डिक्की खोल दी। बदमाशों ने डिक्की में रखा लगभग तीन लाख रुपए से भरा बैग लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मेसी शोरूम के मालिक के पुत्र आयुष अग्रवाल ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को दी। पीड़ित कर्मचारी गणेश राय ने आशंका जताई है कि बदमाशों को पहले से नकदी की जानकारी थी, जिससे घटना में रेकी की संभावना भी है। आजमनगर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और मामले की गहनता से जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles