Sunday, August 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार में ड्राइवरलेस टेस्ला कार के साथ फर्जी IAS गिरफ्तार:सरकार की अनुमति पर ही मिलती है, पूरे भारत में सिर्फ 250, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति मिली


बिहार के खगड़िया में एक फर्जी IAS अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से टेस्ला की एक ड्राइवरलेस कार और डायकोर सफारी कार मिली, पूरे भारत में सिर्फ 250 ही ड्राइवरलेस कार है। सरकार की अनुमति के बाद ही इसे खरीद सकते हैं। इसके अलावा आलिशान बंगला और कई अन्य गाड़ियां भी बरामद हुई है। पुलिस ने साढ़े 7 घंटे की छापेमारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मनीष कुमार गुप्ता उर्फ चिक्कू के रूप में हुई है। दोनों वाहनों पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ पाया गया
जिला अपराध इकाई (डीआईयू) और गोगरी पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को गोगरी थाना क्षेत्र के जमालपुर बाजार स्थित उसके ठिकाने पर साढ़े सात घंटे तक छापेमारी की। यह कार्रवाई दोपहर 1 बजे से रात करीब 8:30 बजे तक चली। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लग्जरी वाहन जब्त किए, जिनमें टेस्ला वाई और डायकोर सफारी शामिल हैं। इन दोनों वाहनों पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ पाया गया। पुलिस अब इन वाहनों के दस्तावेज, स्वामित्व और सरकारी पहचान के कथित दुरुपयोग की जांच कर रही है। लिपटी मूर्ति सहित अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ
तलाशी में लैपटॉप, कंप्यूटर, कई एटीएम कार्ड, विदेशी शराब की बोतलें, बारहसिंगा का सींग और एक चादर में लिपटी मूर्ति सहित अन्य संदिग्ध सामान भी बरामद हुआ। सभी बरामद वस्तुओं को आगे की जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूछताछ के दौरान मनीष कुमार गुप्ता लगातार खुद को आईएएस अधिकारी बताता रहा। उसने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों से करीबी संबंध होने का भी दावा किया। हालांकि, पुलिस ने इन दावों की पुष्टि नहीं की है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा
इस छापेमारी का नेतृत्व गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार ठाकुर और थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने डीआईयू टीम के साथ किया। पुलिस ने अभी तक इस संबंध में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि वाहनों के दस्तावेज, बरामद सामान और सरकारी पहचान के कथित दुरुपयोग की जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। आरोपी के पास 2 गाड़ियां मिली हैं। इनमें एक ड्राइवरलेस है कार टेस्ला है, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles