Sunday, August 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

आज देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा में हैवी रेन:गर्जन, वज्रपात और 40 km/h रह सकती है हवा की रफ्तार, पूरे राज्य में मानसून एक्टिव


झारखंड में आज मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई हिस्सों में गर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। इसका प्रभाव देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा और आसपास के क्षेत्रों में अधिक देखने को मिलेगा। कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, धनबाद और बोकारो समेत उत्तर-पश्चिम और मध्य हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा का अनुमान है। दक्षिणी जिलों में भी मेघ गर्जन के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। रांची में 7.4 मिमी, जमशेदपुर में 52.4 मिमी बारिश दर्ज इससे पहले शनिवार को राज्य में कई जगहों पर बारिश हुई। रांची में अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 22.4 डिग्री दर्ज किया गया, जहां 7.4 मिमी वर्षा हुई। जमशेदपुर में 52.4 मिमी, डाल्टनगंज में 13.6 मिमी, चाईबासा में 9.4 मिमी और बोकारो में 3.6 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। खूंटी में 19 मिमी और लातेहार में 9 मिमी वर्षा दर्ज हुई, जबकि लोहरदगा और पाकुड़ में बारिश नहीं हुई। नामकुम (रांची) में न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान बहारागोड़ा में 32.6 डिग्री तक पहुंचा। आद्रता का स्तर भी काफी ऊंचा रहा, रांची में अधिकतम 97% और जमशेदपुर में 98% दर्ज किया गया। अगले 5 दिन लगातार बारिश का रहेगा दौर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 10 से 12 अगस्त तक राज्यभर में बादल छाए रहेंगे और कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ मेघ गर्जन की संभावना बनी रहेगी। 10 अगस्त को दक्षिणी और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 11 और 12 अगस्त को भी गर्जन, वज्रपात और तेज हवा का असर जारी रहेगा। 13 और 14 अगस्त को भी अधिकांश जिलों में बारिश और बादल छाए रहने का अनुमान है। समग्र रूप से पूरे राज्य में मानसून सक्रिय बना हुआ है, जिससे तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। रांची में छाए रहेंगे बादल, होगी हल्की-मध्यम बारिश रांची और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ ही रहेगा। 12 अगस्त तक आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। दो या अधिक बार हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 से 24 डिग्री के आसपास बना रहेगा। 13 और 14 अगस्त को भी राहत नहीं मिलेगी, इन दिनों भी एक-दो बार बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है। कुल मिलाकर रांची में मानसून सक्रिय बना हुआ है, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है। राज्य में अब भी सामान्य से 21% कम बरसे बादल अब तक के आंकड़ों का विश्लेषण बताता है कि राज्य में अब तक सामान्य से 21% कम वर्षा हुई है। पूरे राज्य में औसतन 465.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य 590.8 मिमी होनी चाहिए थी। कई जिलों में स्थिति चिंताजनक है। चतरा में 55% और गोड्डा में 57% की भारी कमी दर्ज की गई है। देवघर में 46%, गिरिडीह में 41% और कोडरमा में 43% कम बारिश हुई है। बोकारो और हजारीबाग में 34% की कमी, जबकि धनबाद और दुमका में क्रमशः 16% और 17% कम वर्षा हुई। वहीं कुछ जिलों में स्थिति थोड़ी बेहतर है, जैसे पश्चिमी सिंहभूम में 21% अधिक बारिश दर्ज की गई है। रांची और साहिबगंज में केवल 8% कमी है, जबकि सरायकेला-खरसावां में महज 2% की कमी रही। सिमडेगा में 5% और पूर्वी सिंहभूम में 12% कम बारिश दर्ज की गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles