
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर उत्तर 24 परगना जिले में हुए हमले को तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की साजिश करार दिया है. उन्होंने कहा है कि शुभेंदु अधिकारी ने कांचरापाड़ा में ममता बनर्जी की हत्या की साजिश रची थी. जब कल्याण बनर्जी प्रदेश के मुख्यमंत्री पर यह आरोप लगा रहे थे, तब ममता बनर्जी खुद वहां मौजूद थीं. उनके साथ टीएमसी की सांसद डोला सेन भी थीं.
‘शुभेंदु ने पुलिस को आजादी दी, इसलिए हिरासत में हुई मौत’
कल्याण बनर्जी ने कहा कि शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने पुलिस को पूरी आजादी दे दी है. यही वजह है कि बंगाल में हिरासत में मौत (कस्टोडियल डेथ) शुरू हो गया. पहले बंगाल में कभी पुलिस की हिरासत में किसी की मौत नहीं होती थी. टीएमसी के सांसद ने मोबाईल में एक वीडियो पत्रकारों को दिखाते हुए कहा- देखिए, लोकल एमएलए क्या कह रहे हैं. वह थर्ड डिग्री देने की बात कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें: हमले के बाद ममता बनर्जी का पहला बयान- मेरी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गये, आज तो मैं मर ही जाती
ममता बनर्जी की वजह से आज हमलोग बच गये : कल्याण
उन्होंने कहा कि अगर ममता बनर्जी को किसी ने हाथ लगाया, तो पूरा बंगाल जल उठेगा. उन्होंने कहा कि दीदी (ममता बनर्जी) हमारे साथ थीं. उनके साथ सुरक्षाकर्मी थे, इसलिए हम बच गये. अगर लोकल पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था होती, तो हम सभी लोग आज यहां मर जाते.
ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की कार पर चप्पल और कीचड़ फेंके गये, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे, बीजपुर में हंगामा
सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी : ममता बनर्जी
कल्याण बनर्जी जब बोल रहे थे, तो बीच-बीच में ममता बनर्जी भी हस्तक्षेप कर रहीं थीं. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने कहा कि उनकी सुरक्षा की व्यवस्था तो थी ही नहीं, पुलिस के सामने ही उनकी गाड़ी पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गये. उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी से कल भी उनकी बात हुई थी कि वह मिलने के लिए आ रहीं थीं. फिर भी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे.
ये भी पढ़ें: PHOTOS: ममता बनर्जी की कार को चारों ओर से घेरकर किया गया हमला, शांत बैठी रहीं तृणमूल सुप्रीमो
ममता ने लोकल एमएलए पर लगाये गंभीर आरोप
ममता बनर्जी ने कहा कि स्थानीय विधायक ने खुद मृतक की पत्नी से कहा कि आप घर से बाहर मत निकलियेगा. मैंने आज उसके बड़े भाई से मुलाकात की. ममता बनर्जी ने कहा कि हम छोड़ेंगे. हम कोर्ट में केस करेंगे.
The post शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को मार डालने की साजिश रची थी : कल्याण बनर्जी appeared first on Prabhat Khabar.


