बिहार में मौसम का दोहरा रंग, कहीं बादल तो कहीं चुभती गर्मी

Date:

बिहार में मौसम का दोहरा रंग, कहीं बादल तो कहीं चुभती गर्मी

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम इन दिनों अजीबोगरीब लुका-छिपी खेल रहा है. एक तरफ राजधानी पटना के आसमान पर बादलों का डेरा है, तो दूसरी तरफ कई इलाकों में सूरज की तपिश ने लोगों के पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं.

आलम यह है कि राज्य के भीतर ही तापमान का अंतर अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगा है. दोपहर की सुस्ती और रात की ठंडक ने जनजीवन की रफ्तार को थोड़ा धीमा कर दिया है.

बिहार में मौसम का दोहरा रंग

बिहार के मौसम ने इन दिनों दो अलग-अलग चेहरे दिखाने शुरू कर दिए हैं. राजधानी पटना में हल्के बादलों और सामान्य तापमान का अनुमान है, जबकि सीमावर्ती क्षेत्र फॉरबिसगंज में गर्मी का असर तेज महसूस किया जा रहा है. दिन और रात के तापमान में अंतर लोगों की दिनचर्या पर साफ असर डाल रहा है.

राज्य भर में अधिकतम तापमान 29 से 33 डिग्री के बीच दर्ज किया गया. गया, पूर्णिया और मुजफ्फरपुर जैसे शहरों में लोग दोपहर की धूप से बचते नजर आए. बाजारों में रफ्तार धीमी रही. ग्रामीण इलाकों में किसान सुबह और शाम को काम कर रहे हैं, जबकि दोपहर में खेतों में हल्की सुस्ती दिख रही है.

फॉरबिसगंज सबसे गर्म, उत्तर बिहार ठंडा

रविवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान फॉरबिसगंज में 32.2 डिग्री दर्ज हुआ. वहीं मधुबनी और मुजफ्फरपुर में तापमान 27 डिग्री के आसपास रहा. राजधानी पटना में हल्की गिरावट के साथ 28.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि भागलपुर में भी मामूली उतार-चढ़ाव देखने को मिला.

न्यूनतम तापमान में गिरावट ने मौसम को दिलचस्प बना दिया है. भागलपुर के सबौर में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज हुआ, जो राज्य में सबसे कम रहा. वहीं किशनगंज में भी रात का पारा तेजी से गिरा है। सुबह के समय लोगों को हल्की ठंड अब भी महसूस हो रही है.

पटना में बादल, पर बारिश की संभावना नहीं

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पटना में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बेहद कम है. हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से धीमी गति से चलेगी और मौसम शुष्क बना रहेगा.

IMD का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान क्रमिक रूप से बढ़ेगा और कई शहरों में पारा 35 डिग्री के करीब पहुंच सकता है. शाम की ठंड कम होगी, जबकि सुबह हल्की ठंड का एहसास बना रहेगा.

Also Read: भारत 111 रन पर ऑल आउट, दक्षिण अफ्रीका ने 76 रन से हराया

The post बिहार में मौसम का दोहरा रंग, कहीं बादल तो कहीं चुभती गर्मी appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp