Sunday, August 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Kishanganj News | AIMIM MLA Tausif Alam Seals Fertilizer Shop

किशनगंज में AIMIM विधायक तौसीफ आलम के निर्देश पर एक खाद दुकान को सील कर दिया गया है। दुकान पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचने का आरोप था। यह कार्रवाई रविवार दोपहर को विधायक द्वारा निरीक्षण के बाद की गई।

.

मामला बहादुरगंज थाना क्षेत्र के लौचा पंचायत के बैसा स्थित एक खाद दुकान का है। रविवार को मोहम्मद हाशिम नामक एक किसान ने विधायक को शिकायत दी थी कि दुकान पर निर्धारित दर से दोगुनी कीमत पर खाद बेची जा रही है।

शिकायत मिलने के बाद विधायक तौसीफ आलम और कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने संबंधित दुकान में छापेमारी कर जांच की, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद दुकान को सील करने का आदेश दिया गया।

विधायक तौसीफ आलम ने बताया कि बहादुरगंज के एग्रीकल्चर कोऑर्डिनेटर धनंजय कुमार ने उनकी मौजूदगी में खाद दुकान को सील किया। उन्होंने सभी विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए कि निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत वसूलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विधायक ने कहा कि यह कार्रवाई खाद की बिक्री में निर्धारित दरों का पालन सुनिश्चित करने और किसानों के हितों की रक्षा के लिए की गई है।

वहीं, कुछ खाद दुकानदारों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उन्हें निर्धारित मूल्य पर खाद बेचने में कोई आपत्ति नहीं है। मगर उनका कहना था कि उन्हें खाद और डीएपी डीलर से ही अधिक कीमत पर मिल रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles