Sunday, August 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राज आर्यन बने बैडमिंटन स्टेट चैंपियन:पटना में युगल वर्ग का खिताब जीता, 15-9, 15-9 के सीधे सेट से प्रतिद्वंद्वी को हराया


पटना में युगल वर्ग का खिताब जीता, नवादा को दिलाई पहचान,राज आर्यन बने बैडमिंटन स्टेट चैंपियन नवादा के बैडमिंटन खिलाड़ी राज आर्यन ने राजधानी पटना में आयोजित सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में युगल वर्ग का खिताब जीता है। उन्होंने मुजफ्फरपुर के खिलाड़ी अमृत राज के साथ जोड़ी बनाकर यह उपलब्धि हासिल की। फाइनल मुकाबले में राज आर्यन और अमृत राज की जोड़ी का सामना पटना के अनुभवी खिलाड़ी तबरेज और रणवीर सिंह की जोड़ी से हुआ। मैच की शुरुआत से ही नवादा-मुजफ्फरपुर की इस जोड़ी ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। उनके बीच बेहतरीन तालमेल और सटीक खेल देखने को मिला, जिससे उन्होंने विपक्षी खिलाड़ियों पर लगातार दबाव बनाए रखा। पटना की जोड़ी ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन राज आर्यन और अमृत राज ने उन्हें कोई बड़ा मौका नहीं दिया। दोनों सेटों में नवादा-मुजफ्फरपुर की जोड़ी का दबदबा कायम रहा। आखिरकार उन्होंने 15-9 और 15-9 के सीधे सेटों में जीत दर्ज कर सीनियर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की। राज आर्यन की इस जीत से नवादा के खेल प्रेमियों में उत्साह है। स्थानीय लोगों और खेल जगत से जुड़े व्यक्तियों ने उन्हें इस प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। उनका मानना है कि राज आर्यन की यह सफलता जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरित करेगी। राज आर्यन की मेहनत और खेल प्रतिभा ने यह साबित किया है कि नवादा के खिलाड़ी भी राज्य स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं। स्टेट चैंपियन बनने के बाद अब उनसे राष्ट्रीय स्तर के आगामी मुकाबलों में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles