![]()
जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे से रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हुआ। जो देर शाम तक जारी रहा। बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। वहीं अगस्त माह में हो रही बारिश से किसा
.
जिला कृषि कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को जिले में 15.3 मिलीमीटर वर्षापात रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही अगस्त माह में अब तक कुल 76.6 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। बारिश के कारण खेतों में नमी बढ़ी है। जिससे धान सहित अन्य खरीफ फसलों को लाभ मिलने की उम्मीद है। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश होती रही तो खेतों में फसलों की स्थिति बेहतर हो सकती है। ठनके से सतर्क रहे किसान कृषि विज्ञान केंद्र, गढ़वा के अनुसार रविवार को जिले में करीब 15 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को करीब 14 मिलीमीटर तथा मंगलवार और बुधवार को करीब 15-15 मिलीमीटर बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों में बारिश के साथ मौसम खराब रहने की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान और तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। विशेषकर किसानों को खेतों में काम करते समय मौसम में अचानक बदलाव पर ध्यान देने तथा बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों से बचने की सलाह दी गई है।

