Sunday, August 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

कुडू-रांची मुख्य मार्ग पर बेतरतीब ढंग से सड़क किनारे खड़े रहते हैं फ्लाई ऐश से लदे वाहन


सुप्रीम कोर्ट और यातायात नियमों के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग पर कहीं भी वाहन खड़ा करना या पार्क करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। बावजूद इसके राष्ट्रीय राजमार्ग39 के कुड़ू रांची मुख्य पर किनारे कई स्थानों पर खड़े ट्रक हादसों का सबब बन रहे हैं। इन ट्रकों में भिड़ने से अक्सर किसी न किसी वाहन सवार की जान चली जाती है। इन दुर्घटनाओं के बावजूद प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जहां जगह-जगह बाजार सजे हैं, हाईवे किनारे ट्रकों की मरम्मत होती है तो कहीं होटलों के बाहर ट्रक खड़े रहते हैं, इन्हीं ट्रकों के कारण हादसे होते हैं। प्रशासन द्वारा समय-समय पर सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर करोड़ों रुपए प्रचार-प्रसार पर बहाया जाता है। बावजूद सड़क सुरक्षा के नियम निर्देश कहीं भी धरातल पर देखने को नहीं मिलते हैं, लोगों का कहना है कि गोष्ठियों और सेमिनारों में तो वाहन चालकों को नियमों का पाठ पढ़ाया जा जाता है लेकिन हाईवे पर ट्रक और कंटेनर चालकों को समझाने वाला कोई नहीं है, रही सही कसर बाई पास सड़क निर्माण कर रही पीआर ए इंडिया लिमिटेड ने पूरी कर दिया है सड़क निर्माण स्थल पर फ्लाई ऐश लदा सैकडो वाहन चौबीस घंटे सड़क के दोनों ओर ट्रक व भारी वाहनों का मेला लगा रहता है। चालक सड़क किनारे चालक अपने वाहन अक्सर रात में बेतरतीब खड़ा कर देते हैं, जो अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, जिससे आए दिन हादसे भी हो रहे हैं, जिनमें लोगों की जान भी बड़ी संख्या में जा रही है। हादसा होने का कारण भी यही है, ढाबों के पास नहीं होती चेकिग सबसे ज्यादा बड़े वाहन ढाबों पर खड़े नजर आते हैं, यहां से निकलने में भी डर बना रहता है। नियमित चेकिग न होने और चालान न होने की वजह से यहां हादसे का डर बना रहता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles