Monday, August 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भोजपुर- करंट लगने से किसान की मौत:धान के खेत में सोहनी करने गया था, आधे घंटे बाद ग्रामीणों की नजर पड़ी


भोजपुर में करंट लगने से किसान की मौत हो गई। खेत में काम करते समय हादसा हुआ है। मृतक की पहचान लवकुशपुर गांव निवासी वीरेंद्र यादव के पुत्र सुनील कुमार(26) के तौर पर हुई है। घटना कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के घांघर गांव स्थित बधार की है। मृतक के परिजन ने बताया कि रविवार की शाम धान के खेत में सोहनी करने गया था। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। आधा घंटे के बाद एक ग्रामीण की नजर पड़ी। जिसके बाद परिवार के लोगों को जानकारी दी गई। अपनी संतुष्टि के लिए सदर अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया है। मृतक चार भाई-बहन में सबसे छोटा था। परिवार में मां छठी देवी, बहन बेबी, शीला एवं और भाई राम कुमार है। घटना के बाद मृतक घर में कोहराम मच गया है। मां और परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles